• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों के लिए बनाएं ये टेस्टी टिक्की, सभी खाते हैं चाव से

Writer D by Writer D
27/03/2026
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Sweet Corn Tikki

Sweet Corn Tikki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई लोगों का रोजाना नाश्ता लेने का नियम होता है। हालांकि वे एक ही एक नाश्ता कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में यह समस्या रहती है कि क्या अलग चीज बनाई जाए, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जो इन दोनों बातों को पूरा करती है। हम बात कर रहे हैं स्वीट कॉर्न टिक्की (Sweet Corn Tikki ) की। इसका स्वाद न सिर्फ बड़ों को पसंद आएगा बल्कि बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। जल्दी होने पर यह घर पर तैयार की जाने वाली परफेक्ट डिश है। यह आलू की टिक्की से किसी तरह से कम नहीं पड़ती।

स्वीट कॉर्न टिक्की (Sweet Corn Tikki ) बनाने की सामग्री

उबले आलू – 2
बेसन – 2-3 चम्मच
उबले हुए स्वीट कॉर्न – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2 से 3
अदरक – 1 इंच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 4
पोहा – 1/2 कप
हरा धनिया – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार

स्वीट कॉर्न टिक्की (Sweet Corn Tikki ) बनाने की विधि 

– सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बाउल में अच्छी तरह से मैश कर लें।
– मैश किए हुए आलू में उबले हुए स्वीट कॉर्न मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पेस्ट तैयार करें।
– अब ब्रेड स्लाइस को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें और ब्रेड के पाउडर को आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
– पोहे को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें और इसे पानी से निकालकर इसका पानी निचोड़कर आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
– बाइंडिंग के लिए इस पेस्ट में थोड़ा बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
– इस पेस्ट में हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक मिलाकर लोई तैयार करें।
– आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण से गोले बना लें और उनको हाथों से चपटा करते हुए टिक्की का आकर दें।
– एक नॉन स्टिक पैन या कड़ाही गैस में रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें।
– तेल गरम होने पर एक-एक करके टिक्की पैन में रखें और गैस की आंच मीडियम से धीमी कर दें।
– टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरी भूरी होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
– अच्छी तरह से सिक जाने पर इसे पैन से निकाल लें।
– तैयार है स्वीट कॉर्न टिक्की (Sweet Corn Tikki ) । इसे सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Tags: sweet corn tikkisweet corn tikki breakfastsweet corn tikki delicioussweet corn tikki ingredientssweet corn tikki recipesweet corn tikki spicy dish
Previous Post

खूबसूरती में खलल डालती हैं डबल चिन, ये उपाय करेंगे इसे कम

Next Post

इस छोटे से टुकड़े से दूर होगा दवाई का कड़वापन, जानें कैसे

Writer D

Writer D

Related Posts

mango pickle
खाना-खजाना

घर में बनाए आम का आचार, भूल जाएंगी मार्केट वाला स्वाद

14/04/2026
Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
hair cut
फैशन/शैली

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

14/04/2026
Henna
फैशन/शैली

बेजान बालों में जान डाल देंगे ये हेयर पैक, आजमाते ही दिखेगा असर

14/04/2026
purse
धर्म

पर्स में न रखें इन चीजों, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

14/04/2026
Next Post
Ice

इस छोटे से टुकड़े से दूर होगा दवाई का कड़वापन, जानें कैसे

यह भी पढ़ें

हिना खान- सुशांत ने हम टीवी एक्टर्स को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के दिखाए सपने

16/07/2020
Smriti Irani

अमेठी में बनेगा स्मृति ईरानी का आशियाना, बेटे ने रखी आधार शिला

29/07/2021
Cheetah Helicopter

सेना के चीता हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैेंडिंग

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version