• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में बनाएं टेस्टी कचौड़ी, सर्दी में लें इस गरमागरम डिश का मजा

Writer D by Writer D
19/02/2025
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Matar Kachori

Matar Kachori

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाजार में कचौड़ियों की कई वैराइटी मिलती है। मूंग दाल कचौड़ी, आलू कचौड़ी, प्याज कचौड़ी सहित इसकी लंबी सूची है। इनमें मटर कचौड़ी (Matar Kachori) का स्वाद भी काफी स्पेशल है। वैसे भी अभी सर्दी का मौसम है और मटर की जबरदस्त आवक है। ऐसे में घर में भी इस नमकीन डिश को ट्राई किया जा सकता है। ताजे मटर से बनने वाली कचौड़ी (Matar Kachori) का स्वाद एकदम निराला होता है। इसे खाने के बाद आप बाहर की कचौड़ी को भूल जाएंगे। यह बहुत लजीज होती है और छोटे-बड़ों सबको पसंद आती है। हमारा कहना है कि इस बार आप मटर का इस्तेमाल किसी और चीज में करने के बजाय कचौड़ी में करके देखें। यह डिश निश्चित तौर पर संतुष्ट कर देगी।

मटर कचौड़ी (Matar Kachori) बनाने की सामग्री

हरे मटर के दाने : 2 कप
आटा : 2 कप
मैदा : 1 कप
अदरक कटी : 1 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी : 3
हींग : 1 चुटकी
तेल
नमक : स्वादानुसार

मटर कचौड़ी (Matar Kachori) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें आटा और मैदा छान लें।
– अब आटे में दो चम्मच तेल और नमक डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
– अब आटे को ढककर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद भरावन तैयारकरने का काम शुरू करें।
– सबसे पहले गैस पर पानी गरम करें और उसमें मटर के दाने डालकर उन्हें अच्छी तरह से उबाल लें।
– 5-6 मिनट में मटर अच्छी तरह से उबल जाएंगे। इसके बाद गैस बंद कर मटर का सारा पानी निकाल लें।
– इसके बाद उबली हुई मटर, अदरक और हरी मिर्च लें और सभी को मिक्सी में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
– ध्यान रहें कि इस मिश्रण का महीन पेस्ट नहीं बनाना है। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग डालकर तड़का लगाएं।
– इसके बाद तैयार किया हुआ मटर का पेस्ट उसमें डालें और ऊपर से नमक डालकर मिक्स करदें।
– मीडियम आंच पर लगभग 5 मिनट तक इसे भूनकर गैस बंद कर दें। इसके बाद भरावन को ठंडा होने के लिए रख दें।
– कचौड़ी के लिए आटा और भरावन तैयार है। अब कड़ाही मे तेल गरम करने के लिए रख दें।
– इस बीच आटे को लें और एक बार फिर अच्छे से गूंथकर उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें।
– इसके बाद एक लोई लेकर उसे पूड़ी जैसे बेल लें। इसके बीच में तैयार किया हुआ भरावन भरकेंऔर पूड़ी को चारों और से ऊपर की ओर पलटकर भरावन बंद कर दें।
– अब इन्हें गोल बेल लें। इसी तरह एक-एक कर सारी कचौड़ी तैयार कर लें।
– जब तक कचौड़ियां तैयार होंगी तब तक कड़ाही का तेल भी अच्छी तरह से गरम हो जाएगा।
– इसके बाद कड़ाही की क्षमता के मुताबिक कचौड़ियों को फ्राई करने के लिए उसमें डाल दें।
– अब इन्हें दोनों ओर से ब्राउन होने तक फ्राई करें। इस दौरान कचौड़ियों को बीच-बीच में पलटते भी रहें।
– अब कचौड़ियों को एक प्लेट में निकालते जाएं। तैयार है मटर की कचौड़ी (Matar Kachori) । इसे चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: delicious peas-stuffed kachorihomemade kachorihow to make matar kachori at homematar ki kachori recipe
Previous Post

परीक्षा को प्रभावित करने वाले को भुगतनी होगी 10 वर्ष की सजा

Next Post

7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या, पहचान पूछकर उतारा गया मौत के घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
धर्म

मनी प्लांट लगाते समय रखें ध्यान, वरना हो जाएगा नुकसान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Mukhyamantri Appreciation Award
Main Slider

127 इन्फैंट्री बटालियन को वर्ष 2025-26 का मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

25/04/2026
Home Guard Recruitment Exam
Main Slider

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

25/04/2026
Next Post
Murder

7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या, पहचान पूछकर उतारा गया मौत के घाट

यह भी पढ़ें

सड़क हादसा

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत

31/10/2020
potato

पतले लोगों के लिए ये सब्जी है खजाना, जाने इसके और फ़ायदे

06/03/2026

15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण और फिटनेस हुआ महंगा

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version