• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण और फिटनेस हुआ महंगा

Writer D by Writer D
01/04/2022
in Business
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से 15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण (Re -registration) और फिटनेस (Fitness) कराना महंगा हो गया है। इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने एक अप्रैल से पंजीकरण के नए शुल्क लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से 15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण और फिटनेस कराना महंगा हो गया है। अब 15 साल पुराने दो पहिया वाहनों का फिर से पंजीकरण कराने के लिए शुल्क 300 रुपये के बजाय 1,400 रुपये देने पड़ेंगे।

15 साल पुरानी कार के दोबारा पंजीकरण के लिए पहले 600 रुपये देने पड़ते थे। साथ ही ग्रीन टैक्स अलग से देने पड़ते थे। अब पुरानी कार के दोबारा पंजीकरण कराने में 5,800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें पांच हजार रुपये पंजीकरण और 800 रुपये फिटनेस जांच शामिल है। तिपहिया वाहन की वर्तमान फीस 600 रुपये है, जबकि नई दरें 3,300 रुपये हो गई है।

परिवहन विभाग ने जनपद में 19 साल पुराने 81,773 वाहनों का पंजीकरण किया निरस्त

इसी तरह से व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों में फिटनेस की जांच के लिए अब मोटर साइकिल के लिए एक हजार रुपये, तीन पहिया वाहनों के लिए 3,500 रुपये, हल्के मोटरयान के लिए 7,500 रुपये, मध्यम माल या यात्री मोटरयान के लिए 10 हजार रुपये और भारी माल या यात्री मोटरयान के लिए 12,500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। फिटनेस प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त होने के बाद देरी के प्रत्येक दिन के लिए 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।

इसके अलावा 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों के दोबारा पंजीकरण के लिए अब मोटर साइकिल के लिए एक हजार रुपये, तिपहिया वाहन के लिए 2,500 रुपये, हल्के मोटरयान के लिए पांच हजार रुपये, मध्यम माल यात्री यान के लिए एक हजार रुपये और भारी माल यात्री यान के लिए 1,500 रुपये देने पड़ेंगे।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों पर लगाए गए नए नियम

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि 15 साल पुराने वाहनों का पंजीकरण और फिटनेस शुल्क शुक्रवार से महंगा हो गया है। 15 साल पुराने वाहनों का पंजीकरण और फिटनेस कराने वालों से नई दरों के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा फिटनेस प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त होने के बाद देरी के प्रत्येक दिन के लिए 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।

Tags: fitness certificate of old vehcileLucknow Newsre-registration of old vehcilerto
Previous Post

टीम-09 को टीकाकरण में तेजी लाने के सीएम योगी ने दिए निर्देश

Next Post

100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

31/10/2026
Gold-Silver
Business

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

30/10/2026
Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post

100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, सीएम योगी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

sushmita sen

सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

02/03/2023
अमेरिका America

नए कृषि कानून से दुनिया में भारतीय बाजार का प्रभाव बढ़ेगा : अमेरिका

04/02/2021
vivah panchami

आज विवाह पंचमी पर ऐसे करें पूजन, मनचाहा विवाह का मिलेगा वरदान

08/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version