• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Writer D by Writer D
01/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गृह विभाग को 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत प्राथमिकताएं निर्धारित कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी दो अप्रैल से मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को और प्रभावी तथा सक्रिय ढंग से संचालित किया जाए। स्कूल, कॉलेज, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात्रि यहां अपने सरकारी आवास पर गृह विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के सम्बन्ध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सुशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के सभी आस्था केन्द्रों व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए। आगामी एक वर्ष में सभी जिलों में पुलिस लाइनों की औचित्यपूर्ण स्थापना की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्तर के पुलिस अधिकारी प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग करें। पीआरवी-112 की पेट्रोलिंग नियमित रूप से प्रभावी ढंग से संचालित की जाए। ट्रैफिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त किया जाए। पुलिस थानों में स्वच्छ वातावरण निर्मित किया जाए तथा जनसामान्य के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। जनशिकायतों को प्रमुखता के साथ निस्तारित किया जाए। जनसामान्य में पुलिस की छवि को और बेहतर किया जाए।

सभी सेवा चयन बोर्ड तय करें 100 दिन का लक्ष्य, दें दस हजार नौकरी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अवैध सम्पत्तियों का ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण किया जाए। पेशेवर अपराधियों सहित खनन, शराब, पशु, वन तथा भू-माफियाओं के प्रति किसी भी प्रकार की रियायत न बरती जाए। सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें। उन्होंने कहा कि सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर सर्विस की स्थापना का कार्य 100 दिन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए पूरा किया जाए। एण्टी करप्शन यूनिट और विजिलेंस यूनिट की कार्य प्रणाली को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए कार्यवाही की जाए।

टीम-09 को टीकाकरण में तेजी लाने के सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और वॉर्ड स्तर पर तैनात महिला बीट पुलिस अधिकारी महिला अपराध नियंत्रण एवं विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार की कार्यवाही अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से करें। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण किया जाए। उन्होंने तीन पीएसी महिला बटालियन की स्थापना के लिए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सम्बन्धी अपराधों के अभियोजन की कार्यवाही को शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग कमेटी से समन्वय स्थापित करते हुए इस सम्बन्ध में नियमित समीक्षाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि इण्टेलीजेंस, एसटीएफ और एटीएस की कार्य प्रणाली में परस्पर समन्वय स्थापित किया जाए।

महिला सुरक्षा पर CM योगी सख्त, यूपी में फिर से एक्टिव होगा एंटी रोमियो स्क्वॉड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्तर के पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। अपराध, अपराधियों, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य किया जाए। प्रत्येक थाने एवं जिला स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिन्ह्ति कर उनके प्रति कठोर कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि चार्जशीट के सम्बन्ध में समीक्षाएं की जाएं। यूपी गैंगस्टर एक्ट और गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित हो। तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए अपराध नियंत्रण किया जाए। सोशल मीडिया का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए सफलता की कहानियों को प्रचारित-प्रसारित किया जाए। पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, एडीजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) प्रशान्त कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण और फिटनेस हुआ महंगा

Next Post

…फिलहाल हमारे यहां कोई वैकेंसी नहीं है : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
Keshav Maurya

...फिलहाल हमारे यहां कोई वैकेंसी नहीं है : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Rupee

डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ रुपया

31/05/2021
 Kalashtami

आज मनाई जाएगी कालाष्टमी, इस समय करें महादेव का रुद्राभिषेक

05/12/2023
33 किलो चांदी की ईंट

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version