• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी पर ममता बनर्जी ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

Desk by Desk
27/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने वहां पर ओरकांडी में मतुआ समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला भी मौजूद थे। पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय का करीब 30 से 40 विधानसभा सीटों पर असर माना जाता है। उधर, विधानसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बांग्लादेश दौरा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिल्कुल भी रास नहीं आई। उन्होंने इसे आचार संहिता का सरासर उल्लंघन करार दिया है।

Sometimes they say Mamata has brought people from Bangladesh and did infiltration. But he (PM) himself goes to Bangladesh for vote marketing: West Bengal CM & TMC leader Mamata Banerjee in Kharagpur.

— ANI (@ANI) March 27, 2021

टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ने खड़गपुर में कहा कि यहां पर चुनाव हो रहा है और वे (पीएम) बांग्लादेश गए हैं और बंगाल पर व्याख्यान दे रहे हैं। यह पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। ममता ने आगे कहा कि कभी-कभी वे कहते हैं कि ममता बांग्लादेश से लोगों को लेकर आई हैं और घुसपैठ कराया है, लेकिन वह खुद वोट मार्केटिंग करने के लिए बांग्लादेश चले गए।

जानें ओराकंडी में क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कई सालों से ओराकांडी आने का इंतजार कर रहा था और जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मैंने ओराकांडी जाने की अभिलाषा व्यक्त की थी। मैं आज वैसा ही महसूस कर रहा हूं, जो भारत में रहने वाले मतुआ संप्रदाय के मेरे हजारों-लाखों भाई-बहन ओराकांडी आकर महसूस करते हैं।

भारत-बांग्लादेश के संबंध पर क्या बोले पीएम मोदी

दोनों देशों के रिश्तों पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों ही देश अपने विकास से, अपनी प्रगति से पूरे विश्व की प्रगति देखना चाहते हैं। दोनों ही देश दुनिया में अस्थिरता, आतंक और अशांति की जगह स्थिरता, प्रेम और शांति चाहते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि श्री श्री हॉरिचान्द देव जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में, दलित-पीड़ित समाज को एक करने में बहुत बड़ी भूमिका उनके उत्तराधिकारी श्री श्री गुरुचॉन्द ठाकुर जी की भी है। श्री श्री गुरुचॉन्द जी ने हमें ‘भक्ति, क्रिया और ज्ञान’ का सूत्र दिया था। गुलामी के उस दौर में भी श्री श्री हॉरिचान्द ठाकुर जी ने समाज को ये बताया कि हमारी वास्तविक प्रगति का रास्ता क्या है? आज भारत हो या बांग्लादेश सामाजिक एकजुटता, समसरता के उन्हीं मंत्रों से विकास के नए आयाम छू रहे हैं।

Tags: Mamata Banerjeewest bengal assembly electionsWest Bengal CMWest Bengal electionsममता बनर्जी
Previous Post

तकनीकी खराबी के कारण GISAT-1 की लॉन्चिंग टली, अब 18 अप्रैल को

Next Post

मोटेरा स्टेडियम पर फिर लगा कोरोना का सुपर स्प्रेडर बनने का कलंक, अहमदाबाद बना हाट स्पॉट

Desk

Desk

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
मोटेरा स्टेडियम

मोटेरा स्टेडियम पर फिर लगा कोरोना का सुपर स्प्रेडर बनने का कलंक, अहमदाबाद बना हाट स्पॉट

यह भी पढ़ें

Nisha Rawal revealed that Karan's alimony was false

निशा रावल ने किया खुलासा, करण की अलिमोनी वाली बात कही झूठी

05/06/2021
सितारगंज सेंट्रल जेल में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव 73 inmates in Sitarganj Central Jail

फिरोजाबाद में 70 कोरोना पाॅजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1565 हुई

01/09/2020

सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, अफसरों संग की बैठक

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version