Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मनिका और रानी रामपाल को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

ram nath kovind

मनिका और रानी रामपाल को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

नई दिल्ली: 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद का जन्म इसी तारीख को हुआ था और इस दिन को राष्ट्रीय खेल के रूप में मनाया जाता है। खेल अवॉर्ड्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वचुर्अल माध्यम से खेल अवॉर्ड्स दिए। क्रिकेटर रोहित शर्मा और विनेश फोगाट खेल अवॉर्ड्स सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सके।

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आज का रेट

यूपी के इन जिलों में में 31 अगस्त और 1 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना

मनु भाकर, मनीश कौशिक, संदीप, सौरभ चौधरी, सूबेदार अजय आनंत सावंत, शिवा केशवन, विशेष भृगुवंशी, दत्तू बबन भोकानल, राहुल अवारे, सूबेदार मनीष कौशिक, सुयश नारायण जाधव, चिराग चंद्रशेखर शेट्टी, सारिका सुधाकर काले, मधुरिका सुहास पाटकर, लवलीना बोरगोहेन, संदेश झिंगन, दीपक, अतानु दास, दुति चंद, आकाशदीप सिंह को 2020 अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

आज का इतिहास : आज ही के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था

11:15 AM: कुश्ती में दिव्या काकरान को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेटर दीप्ती शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर रोहित शर्मा और विनेश फोगाट इस सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सके। रोहित इस समय युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं, जबकि विनेश फोगाट कोविड-19 पाई गईं, जिसके चलते इस सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले सकीं.टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पैरा एथलीट मरियप्पन टी को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। खेल अवॉर्ड्स सेरेमनी शुरू हो चुकी है।

Exit mobile version