• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता गौतम बुद्ध नगर बौद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में हिरासत में

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, हाथरस
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस के रास्ते में पुलिस ने धारा 188 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को गौतम बुद्ध नगर में बौद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में ले जाया गया है, क्योंकि उन्हें यूपी पुलिस ने हाथरस जाते समय हिरासत में लिया था।

#WATCH Congress leaders Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Adhir Ranjan Chowdhury, KC Venugopal & Randeep Surjewala being taken to Buddh International Circuit in Gautam Buddh Nagar, after they were detained by UP Police on their way to Hathras. pic.twitter.com/6XguHbmtrF

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2020

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से पैदल मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जब रोका। तो उन्होंने सवाल की किस कानून के तहत उन्हें रोका जा रहा है। इसी पर पुलिस ने कहा कि धारा 144 और महामारी एक्ट के तहत। इस पर राहुल ने पूछा बताइए मुझे धारा 144 क्या होती? इस बहस के बीच राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि हमने उन्हें यहां रोक दिया है। इन लोगों ने महामारी एक्ट का उल्लंघन किया है। माननीय हाई कोर्ट की अवमानना हो रही है। उन्होंने कहा कि अब हम इन्हें आगे नहीं जाने देंगे।

राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने लाठी मारी और फिर मुझे जमीन पर फेंक दिया

 

इस पहले एक तस्वीर यह भी देखने को मिली कि राहुल गांधी धक्का-मुक्की के बाद जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे जवानों ने उठाया। राहुल गांधी का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और लाठियों से मारा।

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी मारी और मुझे जमीन पर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी को पैदल चलने का अधिकार है। हमारे जैसे आम लोग पैदल नहीं चल सकते हैं। हमारी गाडियां रोकी गई इसलिए हम पैदल चल रहे हैं।

काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती : प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस जाने से हमें रोका गया है। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं है। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बेटी के पिता का सुनिए बयान

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए। उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वह जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है।

हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए।

उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वो जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है।

क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार?

अन्याय पर अन्याय हो रहा है। pic.twitter.com/6lIW1hdvDc

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020

कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता नहीं दिख रही है: सिद्धार्थ नाथ सिंह

योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि जब वह भी विदेश से वापस लौटते हैं। वह फोटो ऑप करवाने में लग जाते हैं। जो आज एक्सप्रेस-वे पर चल रहा है वह भी फोटो ऑप ही है। उनकी और प्रियंका गांधी जी की तरफ से न ही कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता दिख रही है।

राहुल गांधी का एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि जब वो भी विदेश से वापिस लौटते हैं वो फोटो ऑप करवाने में लग जाते हैं। जो आज एक्सप्रेस-वे पर चल रहा है वो भी फोटो ऑप ही है। उनकी और प्रियंका गांधी जी की तरफ से न ही कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता दिख रही है: यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह pic.twitter.com/iqOILDeSwL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2020

यूपी में इस दिन से खुलेंगे स्‍कूल, योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

उधर मामले में बीजेपी ने इसे सियासी ड्रामा करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि दोनों भाई बहन सियासी रोटी सकने के लिए सडक पर ड्रामा कर रहे हैं। जब उन्हें इस बात की जानकारी दे दी गई है कि धारा 144 लागू है तो फिर क्यों कानून का पालन नहीं कर रहे। जब उनकी गाडियां रोकी नहीं गई तो पैदल चलकर क्या दिखाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी जांच कर रही है। आरोपी सलाखों के पीछे हैं। परिवार की पूरी मदद की जा रही है। चंद्रमोहन ने कहा कि सिर्फ राजनीति के लिए यह ड्रामा किया जा रहा है।

Tags: rahul gandhirahul gandhi arrestrahul gandhi arrestedrahul gandhi beatenrahul gandhi fallsrahul gandhi fell downrahul gandhi latestrahul gandhi latest newsrahul gandhi news todaysection 144 hathras newswhy rahul gandhi arrested
Previous Post

हाथरस गैंगरेप केस : FSL जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, एडीजी बोले- गले में लगी चोट से हुई मौत

Next Post

महाराष्ट्र ने शुरू किया आधार नामांकन, 64 लाख छात्रों के लिए अपडेशन अभ्यास

Desk

Desk

Related Posts

shot
क्राइम

बाइक सवारों ने एक परिवार को गोलियों से भूना, मां-बेटी की मौत; पिता घायल

09/06/2025
ASP Akash Rao Giripunje
Main Slider

नक्सलियों के बिछाए जाल में फंसे अफसर , IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP

09/06/2025
Sonam's father denies murder charges
Main Slider

सोनम बेकसूर है , पुलिस खुद को बचा रही : पिता

09/06/2025
5 passengers died after falling from local train in Mumbai
Main Slider

मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

09/06/2025
Sonam had got her husband Raja Raghuvanshi killed
Main Slider

सोनम ने ही करायी थी पति राजा रघुवंशी की हत्या, उप्र में किया आत्मसमर्पण

09/06/2025
Next Post
महाराष्ट्र Maharashtra

महाराष्ट्र ने शुरू किया आधार नामांकन, 64 लाख छात्रों के लिए अपडेशन अभ्यास

यह भी पढ़ें

Rahat Chaupal

आपदाओं से यूपी के लोगों को जागरूक करेगी ‘राहत चौपाल’

13/07/2023
cm yogi

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री योगी

03/10/2023

बीजेपी कार्यकर्ता बाबर के परिजनों को 2 लाख मुआवजा देगी योगी सरकार

28/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version