• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नोएडा मेट्रो ऑफिस में लगी भीषण आग, सभी कर्मचारी सुरक्षित

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा
0
fire broke out in Noida Metro Office

fire broke out in Noida Metro Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा मेट्रो के दफ्तर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जिस समय ये आग लगी थी तब ऑफिर में 60 कर्मचारी काम कर रहे थे। अभी के लिए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया गया है कि आग काफी बड़ी थी और पूरे फ्लोर के अलावा छत पर फैल गई थी।

जानकारी मिली है कि एनएमआरसी के सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग सेकेंड फ्लोर पर ये आग लगी थी। अब क्योंकि उस समय कई कर्मचारी काम पर थे, ऐसे में स्थिति ज्यादा चिंताजनक रही। समय रहते वहां पर 13 फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया और स्थिति को कंट्रोल में किया। वहीं टीम द्वारा 60 लोगों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू भी कर लिया गया। अभी ये आग कैसे लगी थी, ये वजह साफ नहीं हो पाई है।

इस बारे में चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार ने विस्तार से बताया है। वे कहते हैं कि नोएडा मेट्रो के दफ्तर में आग लगी थी, एमडी के चेम्बर और कांफ्रेंस हॉल में आग लगी थी, 13 फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया, 60 लोग दफ्तर में काम कर रहे थे। सभी का रेस्क्यू कर लिया गया। आग काफी बड़ी थी पूरे फ्लोर के अलावा छत पर फैल गई थी।

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी नन्हे खां प्रधान गिरफ्तार

राहत की खबर ये है कि इस घटना की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जितनी बड़ी ये आग लगी थी, उसे देखते हुए कुछ भी हो सकता था। लेकिन क्योंकि समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू भी शुरू कर दिया गया, ऐसे में एक बड़े संकट को टाल दिया गया। वैसे समय पर दमकल गाड़ियों के साथ पुलिस भी पहुंच गई थी, ऐसे में मुश्किल समय में बेहतर तालमेल देखने को मिला। अभी इस समय वहां पर कूलिंग का काम जारी है और आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जुलाई  2019 में भी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के दफ्तर में आग की एक घटना सामने आई थी। उस समय भी आग भीषण लगी थी लेकिन दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति संभाल ली थी। इस बार भी दमकल ने सक्रिय भूमिका निभाई और कई लोगों की जान बच सकी। अभी के लिए आग जरूर काबू में है, लेकिन इलाके में काफी धुंआ हो गया है।

Tags: fire broke out in Noida Metro OfficeNoida newsup news
Previous Post

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जल्द पर्दे पर आएँगे नज़र 

Next Post

फिल्म ‘वादीवासल’ की शूटिंग सितंबर से होगी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post
The shooting of the film 'Vadivasal' will start from September

फिल्म 'वादीवासल' की शूटिंग सितंबर से होगी शुरू

यह भी पढ़ें

double murder

बागपत: पुरानी रंजिश के चलते युवक युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

09/11/2020
दिल्ली में सरकार ने बैन किया The government banned firecrackers in Delhi पटाखा

दिल्ली में सरकार ने बैन किया पटाखा , तो दिवाली से पहले व्यापारियों का निकला दिवाला

10/11/2020

सैरपुर थाने के उद्घाटन से पहले इंस्पेक्टर की मौत, ट्रक ने कार में मारी टक्कर

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version