• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में सरकार ने बैन किया पटाखा , तो दिवाली से पहले व्यापारियों का निकला दिवाला

Desk by Desk
10/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
दिल्ली में सरकार ने बैन किया The government banned firecrackers in Delhi पटाखा

दिल्ली में सरकार ने बैन किया पटाखा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बाद व्यापारियों और दुकानदारों की दिवाली धुंआ हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये के पटाखों का स्टॉक दिवाली के लिये रखा था। अब इस पर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

दिल्ली के जामा मस्जिद और सदर बाजार क्षेत्र के पटाखा व्यापारियों को इस बार दिवाली में अच्छी कमाई की उम्मीद थी। उन्होंने दिवाली, छठ पूजा, गुरुपर्व और आने वाले शादियों के मौसम के लिये पूरी तैयारियां कर रखी थीं।

जामा मस्जिद के एक पटाखा व्यापारी ने कहा कि पुलिस ने हमें दुकानें खोलने से रोक दिया है। हमने सैकड़ों किलो पटाखे खरीद कर रखे हैं। यह मौसम विशेष में बिकने वाला उत्पाद है, यदि एक-दो माह में इसे नहीं बेचा गया तो यह बेकार हो जायेगा।

व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन ने 650 किलो तक पटाखों के लिये अस्थायी लाइसेंस जारी किये थे। हालांकि, सामान्य तौर पर वह बाजार में मांग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये 400 से 500 किलो तक ही पटाखे खरीदकर रखते हैं।

पटाखे बेचने का स्थायी लाइसेंस रखने वाले व्यापारी 1,000 किलो अथवा इससे अधिक स्टॉक अपने पास रख सकते हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिये कुल 260 आवेदन प्राप्त हुये थे। इसमें से सभी शर्तों को पूरा करने वाले 138 आवेदनों को लाइसेंस जारी किये गये।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को क्या फिर मिलेगी कुर्सी? जानें बीजेपी का प्लान…

सदर बाजार पटाखा विक्रेता संघ के महासिचव हरदीप छाबड़ा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं अपने पास रखे पटाखों के भंडार का अब क्या करूंगा? हो सकता है कि मैं इसे लोगों के बीच बांट दूं। पटाखों की बिक्री पर रोक लगी है उनको बांटने पर तो कोई रोक नहीं है।

छाबड़ा ने कहा कि पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के सरकार के फैसले के खिलाफ पटाखा व्यापारी सदर बाजार में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ समस्या का समाधान ढूंढने के लिये बैठक करने की भी योजना बनाई गई है।

एक व्यापारी ने कहा कि यदि सरकार की योजना पटाखे जलाने पर रोक लगाने की थी तो उसे पहले ही अपना फैसला सुना देना चाहिये था ताकि व्यापारी त्योहारी मौसम के लिये पटाखे खरीदकर नहीं रखते और हमें लाखों रुपये का नुकसान नहीं उठाना पड़ता।

कोलकाता के स्लम एरिया में लगी भीषण आग, मौके पर छह दमकल गाड़िया मौजूद

दिल्ली सरकार ने राज्य में 30 नवंबर तक पटाखे जलाने पर रोक लगा दी। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी। माना जा रहा है कि त्योहारी मौसम और बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली में कोविड- 19 के मामले बढ़ रहे हैं।

Tags: Ban on cracker saleChhath PujaCompletely prohibited on burning firecrackers DelhiCracker merchantCracker shopkeeperDeepavalidelhidiwalihindi newsnew delhiअस्थायी लाइसेंसगुरुपर्वछठ पूजादिल्लीदिवालीपटाखे जलाने पर पूरी तरह रोकपटाखे पर रोक
Previous Post

कोलकाता के स्लम एरिया में लगी भीषण आग, मौके पर छह दमकल गाड़िया मौजूद

Next Post

आर्गेनिक और नेचुरल ब्यूटी में विश्वास करती है निहारिका रायजादा

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

आर्गेनिक और नेचुरल ब्यूटी में विश्वास करती है निहारिका रायजादा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी

05/04/2023
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

GRP के लॉकअप में चोरी के आरोपी ने खुद को लगाई आग, थाना प्रभारी निलंबित

16/12/2022
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

साइबर अटैक से उबरा उत्तराखंड, सभी प्रमुख सेवाएं सुचारू

07/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version