• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग को भट्टी में जलाया, चांदी के कड़े से पहचान; गैंगरेप की आशंका

Writer D by Writer D
03/08/2023
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गई एक किशोरी को कोयले की भट्टी में जला (Burnt) देने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है की इससे पहले उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) भी हुआ था।

कोयला भट्टी से किशोरी के जले (Burnt) हुए शव के अवशेष एवं एक चांदी का कड़ा मिला है। मौके पर कोटड़ी थाना पुलिस के साथ ही अधिकारी, डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने बताया कि कोयला भट्टी पर काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कालू लाल गुर्जर, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर एवं अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। श्री कालू लाल गुर्जर ने मांग की है कि किशोरी के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए, हत्यारों को फांसी की सजा मिले और पूरे पुलिस थाने को निलंबित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात जब बालिका नहीं मिली तो परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए लेकिन उन्हें एक बार टाल दिया गया।

कोटड़ी डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई और थाना अधिकारी खींवराज गुर्जर के अनुसार कोटड़ी थाना सर्किल की यह किशोरी हमेशा की तरह बुधवार सुबह आठ-नौ बजे घर से बकरियां चराने के लिए जंगल में गई थी और रोजना ढाई बजे तक बकरियां लेकर घर लौट आती है लेकिन बुधवार दोपहर बकरियां तो घर आ गई मगर किशोरी नहीं लौटी।

जिला स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

इस पर उसके परिजन किशोरी की रिश्तेदारी सहित सब जगह तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वे तलाश करते हुये नृसिंगपुरा के जंगल की ओर गये जहां चार- पांच कोयला भट्टियों में से एक भट्टी जलती मिली। इसके चलते परिजनों को एक ही भट्टी चलने और दुर्गंध आने पर शंका हुई। इस पर जलती भट्टी की राख को खंगाला गया तो उसमें चांदी का एक कड़ा मिला। इससे किशोरी की पहचान की गई। भट्टी में से किशोरी के शव के जले हुए अवशेष मिले हैं।

देर रात में ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये और बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भट्टी की आग को बुझाकर भट्टी सहित आस-पास के स्थान को सुरक्षित करते हुये उच्चाधिकारियों को हालात बताये और इसके बाद एएसपी शाहपुरा किशोरी लाल, डीएसपी कोटड़ी श्यामसुंदर विश्नोई मौके पर पहुंचे।

माली जोरा

Tags: bheelwada newscrime newsgangraperajasthan news
Previous Post

जिला स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Next Post

हेड कांस्टेबल ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए: मुख्यमंत्री

11/12/2025
Religious places will be inaugurated soon: Savin Bansal
उत्तराखंड

दिलाराम चौक पर स्थापित हो रहे पौराणविक सस्कृतिक, धार्मिक स्थलों का लोकार्पण जल्द होगाः डीएम

11/12/2025
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक: मुख्यमंत्री

11/12/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

…. आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है: सीएम साय

11/12/2025
Sarfaraz
Main Slider

बहराइच हिंसा के मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा, मूर्ति विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा की हुई थी हत्या

11/12/2025
Next Post
Suicide

हेड कांस्टेबल ने खुद को मार ली गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

High Tension Wire

हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत

02/11/2023
Atiq Ahmed

अतीक अहमद और अशरफ एक ही कठघरे में हुए पेश, रिमांड पर कोर्ट में बहस जारी

13/04/2023
प्रदर्शनकारी किसान Protesting farmer

प्रदर्शनकारी किसान बोले- जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version