• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिताली राज ने 10 हजार रन बनाकर रचा इतिहास: बनी दुनिया की दूसरी बल्लेबाज

Desk by Desk
12/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, खेल, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने शुकवार को इतिहास रच दिया है। अब मिताली 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे वन-डे के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है।

What a champion cricketer! 👏👏

First Indian woman batter to score 10K international runs. 🔝 👍

Take a bow, @M_Raj03! 🙌🙌@Paytm #INDWvSAW #TeamIndia pic.twitter.com/6qWvYOY9gC

— BCCI Women (@BCCIWomen) March 12, 2021

311वें इंटरनेशनल मैच में किया कमाल

मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वन-डे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वनडे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं। मिताली ने अपने करियर में रिकॉर्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाए हैं। इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक उन्होंने वन-डे में आए। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था।

नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी ने भरा पर्चा, ममता बनर्जी से सीधी टक्कर

पहले वनडे में मिताली ने खेली थी 50 रनों की पारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की वन-डे सीरीज की शुरुआत से पहले मिताली को दस हजार रन पूरे करने के लिए 85 रन की जरूरत थी। पहले वनडे में उन्होंने 50 रन बनाए थे। दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला अब तीसरे वन-डे में 50 गेंद में 36 रन बनाकर वह आउट हुईं। यानी 10 हजार एक रन बनते ही उनकी पारी का भी अंत हो गया।
‘बाबू मोशाय, जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ है’,फिल्म ‘आनंद’ के पूरे हुए 50 साल

चार्लोट एडवर्ड्स के नाम सबसे ज्यादा रन

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाम हैं, जिन्होंने 10,273 रन बनाए। 2016 में अपने 20 साल लंबे करियर पर पूर्ण विराम लगाने वाली इस पूर्व महिला क्रिकेटर ने 191 वन-डे में 5,992, 23 टेस्ट में 1,676 रन और 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन बनाए हैं।

Tags: Cricket News in Hindiindia vs south africa women's cricketindia w vs south africa windian women cricket teamindian women cricket team captainLatest Cricket News Updatesmithali rajमिताली राजमिताली राज दस हजार रन
Previous Post

‘बाबू मोशाय, जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ है’,फिल्म ‘आनंद’ के पूरे हुए 50 साल

Next Post

लोकतंत्र शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पनपता है : जगदीप धनखड़

Desk

Desk

Related Posts

Vanilla Oreo Ice Cream
Main Slider

आज बच्चों के लिए बनाएं वनीला ओरियो आइस्क्रीम

26/06/2025
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने कहा- संविधान हत्या दिवस पर सपा एवं आरजेडी का नहीं आया कोई बयान

25/06/2025
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

बस्तर की बदलेगी पहचान… अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक यहीं होगी आयोजित

25/06/2025
Farmer
उत्तर प्रदेश

62 जिलों में आधुनिक कृषि यंत्रों से रफ्तार भरेंगे यूपी के किसान

25/06/2025
AK Sharma
Main Slider

कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: एके शर्मा

25/06/2025
Next Post
जगदीप धनखड़ Jagdeep Dhankar

लोकतंत्र शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पनपता है : जगदीप धनखड़

यह भी पढ़ें

पराली जलाना

सहारनपुर : पराली जलाने के आरोप में 14 किसानों के विरूद्ध FIR दर्ज

22/10/2020
Poisonous

गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी के घर में खाया जहर, हालत गंभीर

18/11/2022
CM Yogi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

14/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version