• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना: सीएम धामी

Writer D by Writer D
14/09/2025
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
MLAs and public representatives met CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न विकासपरक मांगों एवं स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण करने और जरूरतमंद परिवारों तक समयबद्ध सहायता पहुँचाने में सहयोग का विधायकगणों से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित सभी परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी और राहत-पुनर्वास कार्यों की गति तेज़ की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संतुलित और सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को निकटता से सरकार तक पहुंचाएं और सभी मिलकर प्रदेश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

एशिया कप में महिला हॉकी टीम ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Next Post

योगी सरकार की अनूठी पहल : विद्यार्थी श्रमदान से सजाएंगे विद्यालय और छात्रावास

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकारी योजनाओं की सफलता तभी मानी जाएगी जब जनता को उसका लाभ महसूस हो: एके शर्मा

01/11/2025
anand bardhan
राजनीति

रजत जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्तराखंड पुस्तक मेले का किया शुभारंभ

01/11/2025
Anand Bardhan reviews preparations for PM Modi's visit
राजनीति

पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

01/11/2025
Tej Pratap Yadav
Main Slider

अगर तेजस्वी महुआ आए तो मैं … तेज प्रताप यादव की खुली चुनौती

01/11/2025
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह

01/11/2025
Next Post
Shramdaan

योगी सरकार की अनूठी पहल : विद्यार्थी श्रमदान से सजाएंगे विद्यालय और छात्रावास

यह भी पढ़ें

CM Dhami

साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम: सीएम धामी

13/09/2022
Gujarat Elections

Gujrat Elections: BJP ने किया 160 प्रत्याशियों का ऐलान, रवीद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट

10/11/2022

नॉन अटेंडिंग दाखिला देकर मोटी कमाई कर रहे स्कूल

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version