• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान विरोधी है मोदी सरकार, इसका सामान्य किसान से कोई लेना-देना नहीं : आप

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP Party

AAP Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में दिल्ली के एक भी किसान से एमएसपी पर फसल की उपज नहीं खरीदी है, जो यह साबित करता है कि वह किसान विरोधी है।

आप विधायक श्री चड्ढा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि (भारतीय खाद्य निगम) एफसीआई ने 2015 के बाद से दिल्ली के बाजारों से एक रुपए की भी कोई खरीद नहीं की है। हमारे अधिकारियों, मंडी अध्यक्षों, और हमारे मंत्रियों ने लगातार केंद्र को पत्र लिखे हैं और यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों से फसल की उपज एमएसपी पर खरीदे।

मौसम विज्ञानी रामविलास पासवान का 6 पीएम की कैबिनेट में मंत्री बनने का था रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में किसी भी संस्था ने हमारे किसानों की मदद नहीं की है, जिससे किसान को अपनी उपज कम कीमत में बेचनी पड़ रही है। दिल्ली के किसान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की असंवेदनशीलता और झूठे वादों के कारण निजी व्यापारियों की दया पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ ही हफ्तों पहले देश के किसानों से कहा था कि रिफाॅर्म बिल किसानों और मंडियों के खिलाफ नहीं है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का फायदा मिलता रहेगा और मंडियां भी अपना कामकाज करती रहेंगी, लेकिन दिल्ली के किसानों को तो एमएसपी का कोई फायदा ही नहीं मिला। दिल्ली का गरीब किसान जो दिन-रात कड़ी मेहनत करता है, ताकि हमारी थाली में अनाज पहुंच सके, उसके साथ यह धोखा है। केन्द्र सरकार ने दिल्ली के किसानों को बिचैलियों के हाथों में लुटने के लिए छोड़ दिया है और दिल्ली के किसान एमएसपी से कम भाव पर अपना अनाज बेचने को मजबूर है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन

श्री चड्ढा ने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है और इसे एक सामान्य किसान से कोई लेना-देना नहीं है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह एफसीआई का कर्तव्य है कि वो दिल्ली के किसानों की मदद करे, लेकिन उनका रवैया अब सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री को किसानों को हुए इस भारी नुकसान पर जवाब देना चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार की उदासीनता से ही किसानों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है?

Tags: 24ghante online.comAAP partyAgricultural LawBJP GovernmentFCIModi governmentMSPNational newsआप पार्टीएफसीआईएमएसपीकृषि कानूनभाजपा सरकारमोदी सरकार
Previous Post

राजद ने रघुवंश बाबू के आदर्शों पर दबंगई का बुलडोजर चला दिया : सुशील

Next Post

लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा कि पहल बहुत सफल साबित हुई : दिनेश शर्मा

Desk

Desk

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Next Post

लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा कि पहल बहुत सफल साबित हुई : दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, सपा नेता को देना होगा वॉयस सैंपल

28/07/2023
Cloudburst

सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य: मुख्यमंत्री

05/08/2025
Gold

तीन दिन की गिरावट के बाद सोना चमका, चांदी में भी आई तेजी

16/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version