• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
05/08/2025
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Cloudburst

Cloudburst

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आई टी पार्क सिथत आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया | मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है|

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमों को प्रभावी समन्वय के साथ राहत कार्यों को तत्परता सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तथा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शिक्षा विभाग तथा जिलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक तथा अन्य संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द नेटवर्क व्यवस्था को बहाल करने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आपदा प्रभावितों तत्काल रेस्क्यू के बाद होटल, होमस्टे आदि में रहने, खाने तथा दवाइयां की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से हर्षिल क्षेत्र में बन रही झील को जल्द से जल्द खुलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं |

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रभावितों को एयरलिफ्ट करवाने तथा तत्काल भोजन, दवाइयां तथा कपड़े आदि भेजने के लिए वायु सेना के MI 17 का सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो लोग बेघर हो गए हैं उनके रहने के लिए अच्छी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। यदि होटल आदि अधिग्रहित करना पड़े तो उसको तुरंत कर लिया जाए |मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। तत्काल आसपास के क्षेत्र में स्थित होटल तथा स्कूलों में राहत शिविरों की व्यवस्था की जाए। लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए। बिस्तर कंबल तथा कपड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खाने के पैकेट एयरड्राप किए जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अगर किसी ने अपना परिवार खोया है तो सरकार उसके साथ खड़ी है।सरकार ऐसे सभी लोगों की संरक्षक है और उनके जीवन यापन का पूरा जिम्मा सरकार का है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तरकाशी में जिलाधिकारी के रूप में सेवा दे चुके अपर सचिव डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, श्री अभिषेक रोहिल्ला तथा गौरव कुमार को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं | इसके साथ ही उन्होंने अपर सचिव विनीत कुमार को नोडल अधिकारी की तत्काल तैनाती करते हुए जो उत्तरकाशी में ही रह कर कैंप करने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे शासन स्तर से धराली आपदा हेतु नोडल अधिकारी नामित करने की निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल के एमडी से बात कर मंगलवार रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं |

एसडीआरएफ आइटीबीपी तथा अन्य राहत एजेंसियों ने ने मिलकर लगभग 130 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उन्होंने संचार व्यवस्था को भी मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पीडब्ल्यूडी/जल संस्थान/ऊर्जा आदि विभाग के अधिकारी वहीं डटे रहें| डॉक्टर्स और दवाई की व्यवस्था की जाए | पोस्टमार्टम आदि की व्यवस्था वहीं मौके पर की जाए | मुख्यमंत्री ने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बुधवार सुबह ही विभिन्न विभागों के सचिवों की टीम भी धराली हर्षिल के लिए रवाना हो जाएगी |

नेताला में अवरुद्ध मार्ग को रात्रि करीब आठ बजे खोल लिया गया है। मार्ग खुलते ही यहां फंसे जिलाधिकारी उत्तरकाशी और एसपी के साथ ही अन्य राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।खाद्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बनाकर भी घटनास्थल के लिए रवाना की जा रही है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डी जीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली, पंकज पांडे, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे |

Tags: Cloudburstuttarkhand news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी पहल लाई रंग, आगरा बनेगा कंद फसलों के नवाचार की वैश्विक राजधानी

Next Post

किन्नौर में जल प्रलय, बादल फटने से बाढ़ के हालात, कैलाश यात्रा स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Next Post
cloudburst in kinnaur

किन्नौर में जल प्रलय, बादल फटने से बाढ़ के हालात, कैलाश यात्रा स्थगित

यह भी पढ़ें

whatsapp

WhatsApp को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने प्राइवेसी पॉलिसी की जांच पर रोक से किया इनकार

25/08/2022
CM Yogi

कब्जामुक्त कराएं जमीन, बख्शे न जाएं भू माफिया: सीएम योगी

28/01/2026
CM Nayab Singh

‘हम साथ खड़े है…” हरियाणा सीएम ने दिया विनेश को भरोसा

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version