• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहिनी एकादशी: इस व्रत से मिलता है सहस्‍त्र गोदान का फल, जानें पूजा विधि

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एकादशी के सभी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इसीलिए इन व्रतों को सभी प्रकार के व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। लेकिन मोहिनी एकादशी को पुराणों में विशेष स्‍थान दिया गया है। मान्‍यता है कि जो भी जातक यह व्रत करता है उसे सहस्‍त्र गोदान का फल मिलता है। इस बार यह व्रत 22 मई को है। आइए व्रत कथा, पूजा व‍िध‍ि के साथ जानते हैं इस एकादशी का महत्‍व क्‍या है?

पाप से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति

मोहिनी एकादशी का व्रत व्यक्ति को पाप से भी मुक्ति दिलाता है। अंजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत के दिन दान का भी महत्व है। भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद जरुरतमंंदों को भोजन कराने से भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भगवान विष्णु क्यों लेना पड़ा मोहिनी का स्वरूप

एक पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन की प्रक्रिया चल रही है। मंथन से जब अमृत कलश निकला तो उसे असुरों ने ले लिया। इससे देवताओं और असुरों के बीच तनाव और विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस स्थिति को देखते हुए तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धरा और असुरों के बीच पहुंच गए। भगवान विष्णु के मोहिनी रूप पर असुरा मोहित हो उठे और अमृत कलश उनके हाथों में सौंप दिया। जिसे बाद में भगवान विष्णु ने सभी देवताओं को पिता दिया। जिससे देवतागण अमर हो गए।

व्रत की विधि

एकादशी का व्रत दशमी तिथि से ही आरंभ करना चाहिए। इस दिन से सूर्य अस्त के बाद से भोजन नहीं करना चाहिए। एकादशी की तिथि के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा करनी चाहिए।

मोहिनी एकादशी की व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन के दौरान जब अमृतकलश निकला तो देवताओं और असुरों में अमृत के बंटवारे को लेकर छीनाझपटी मच गई। असुर देवताओं को अमृत नहीं देना चाहते थे जिस वजह से भगवान विष्णु ने एक बहुत रूपवती स्त्री मोहिनी का रूप धारण किया और असुरों को रिझा कर उनसे अमृतकलश लेकर देवताओं को अमृत बांट दिया। इसके बाद से सारे देवता अमर हो गए। यह घटनाक्रम वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हुआ इसलिए इसे मोहिनी एकादशी कहा गया।

मोहिनी एकादशी की व्रत कथा 2

पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन समय में सरस्वती नदी के तट पर भद्रावती नामक एक नगर था। जहां पर एक धनपाल नाम का वैश्य रहता था, जो धन-धान्य से परिपूर्ण था। वह सदा पुण्य कर्म में ही लगा रहता था। उसके पांच पुत्र थे। इनमें सबसे छोटा धृष्टबुद्धि था। वह पाप कर्मों में अपने पिता का धन लुटाता रहता था। एक दिन वह नगर वधू के गले में बांह डाले चौराहे पर घूमता देखा गया। इससे नाराज होकर पिता ने उसे घर से निकाल दिया तथा बंधु-बांधवों ने भी उसका साथ छोड़ दिया।

वह दिन-रात दु:ख और शोक में डूब कर इधर-उधर भटकने लगा। एक दिन वह किसी पुण्य के प्रभाव से महर्षि कौण्डिल्य के आश्रम पर जा पहुंचा। वैशाख का महीना था। कौण्डिल्य गंगा में स्नान करके आए थे। धृष्टबुद्धि शोक के भार से पीड़ित हो मुनिवर कौण्डिल्य के पास गया और हाथ जोड़कर बोला, ब्राह्मण ! द्विजश्रेष्ठ ! मुझ पर दया कीजिए और कोई ऐसा व्रत बताइए जिसके पुण्य के प्रभाव से मेरी मुक्ति हो।’

तब ऋषि कौण्डिल्य ने बताया कि वैशाख मास के शुक्लपक्ष में मोहिनी नाम से प्रसिद्ध एकादशी का व्रत करो। इस व्रत के पुण्य से कई जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। धृष्टबुद्धि ने ऋषि की बताई विधि के अनुसार व्रत किया। जिससे वह निष्पाप हो गया और दिव्य देह धारण कर स्वर्गलोक को प्राप्त हुआ

Tags: mohini ekadashimohini ekadashi 2021mohini ekadashi kathamohini ekadashi mahatvmohini ekadashi puja
Previous Post

कसर चढ़कर बोलती महामारी की दस्तक

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Dry Skin
फैशन/शैली

फेस हो जाता है ड्राई, इन चीजों से दूर होगी परेशानी

31/05/2026
turmeric milk
फैशन/शैली

ये स्पेशल दूध स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court judge VK Srivastava dies from Corona

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज वीके श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

28/04/2021
CM Dhami

कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व: धामी

06/12/2025
arrested

पेट्रोल पंप संचालक को घर में बंधक बनाकर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

15/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version