• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीमारियों का कारण बनते हैं मच्छर, शुरू कर दीजिए सावधानी बरतना

Writer D by Writer D
06/11/2024
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Mosquito

Mosquito

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मच्छरों (Mosquitoes) का आतंक समय के साथ बढ़ता ही जा रहा हैं। घरों में आजकल आपको मोटे-मोटे मच्छर देखने को मिल जाते हैं जिनके काटने पर बहुत खुजली होने लगती हैं। मच्छर का काटना और उसके बाद होने वाली खुजली होना एक छोटी सी समस्या है लेकिन नजरअंदाज करने पर ये संक्रमण गंभीर लक्षणों को भी बढ़ावा दे सकता है। मच्छर (Mosquitoes) ऐसी कई बीमारियां फैला सकते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। दुनियाभर में हर साल करीब 5 लाख लोगों की मौत मच्छरों के फैलाए संक्रमण की वजह से हो जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन खतरनाक बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मच्छर के काटने से होती हैं। सावधानी बरतकर ही इन बीमारियों से बचा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

मलेरिया

मानसून में सबसे ज्यादा परेशान मच्छरों (Mosquitoes) से होने वाली बीमारियां करती हैं। ऐसी ही एक बीमारी का नाम है मलेरिया। यह बीमारी फीमेल एनोफेलीज मच्छर के काटने से होती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द, कमजोरी, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी से बतने के लिए व्यक्ति को पूरी तरह ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा अपने आसपास साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। घर के आसपास जलभराव न होने दें। समय-समय पर मच्छरों को दूर रखने के लिए घर की नालियों के आसपास स्प्रे करवाते रहें।

डेंगू बुखार

पिछले कुछ सालों में डेंगू के मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन अब भी ये पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। साथ ही, भारत डेंगू बुखार के लिए सबसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में से एक है। समस्या यह है कि अब तक डेंगू का कोई इलाज नहीं है और खराब मैनेजमेंट से रोगी की मृत्यु हो सकती है। लिहाजा हमें इससे बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। डेंगू पैदा करने वाला मच्छर (Mosquitoes) अलग होता है और इसके लक्षण घंटों में देखे जा सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सिर में भयानक दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते , मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, ग्रथियों का सूज जाना है। जैसे ही आपको संक्रमित मच्छर के काटने का संदेह हो, अपना परीक्षण करवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता लें।

चिकनगुनिया

यह भी एक वायरल बीमारी है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, लोगों में चिकनगुनिया का वायरस संक्रमित एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस के काटने से फैलता है। इस सक्रमण का सबसे आम लक्षण बुखार और जोड़ों में दर्द है। इसके आलावा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द जोड़ो में सूजन या शरीर पर चकत्ते व अन्य लक्षण शामिल हैं। चिकनगुनिया वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मौजूदा समय में कोई दवा या टीका उपलब्ध नहीं है। इससे बचाव के लिए चिकनगुनिया संक्रमित इलाकों में न जाने, पूरे बदन को अच्छे से ढकने के लिए लंबी बाजू की शर्ट और पैंट पहनने और एयर कंडीशनिंग वाले जगहों पर रहने व अपने खिड़की, दरवाजों पर स्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

येलो बुखार

येलो फीवर फ्लेविवायरस के कारण होता है। इसमें वायरस से संक्रमित मच्छर (Mosquitoes) किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वह येलो फीवर की चपेट में आ जाता है। यह कैरिबियन, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी क्षेत्रों में अधिक आम है। भारतीय तब तक इस बीमारी के संपर्क में नहीं आते जब तक कि वे उच्च जोखिम वाले देशों का दौरा नहीं करते। शुक्र है कि पिछले वर्षों में पीले बुखार के बहुत कम मामले सामने आए हैं लेकिन हमें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि आप सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए किसी उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में जा रहे हैं तो अपने आप को पीले बुखार का टीका लगवाएं। हालांकि, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले पीले बुखार का टीका लगवा लें

जीका वायरस

जीका वायरस एक संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से भी फैलता है – वही मच्छर जो चिकनगुनिया के साथ-साथ डेंगू वायरस भी फैलाते हैं। जीका वायरस मुख्य रूप से दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होता है। जीका वायरस से संक्रमित अधिकांश लोगों में कोई लक्षण या लक्षण नहीं दिखते। हालांकि, जब लक्षण होते हैं, तो वे आम तौर पर संक्रमित मच्छर द्वारा काटे जाने के 2 से 7 दिनों के बाद शुरू होते हैं। अधिकांश लोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं और लक्षण लगभग एक सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं में यह अधिक गंभीर होता है क्योंकि इससे बच्चों में छोटे सिर और मस्तिष्क क्षति जैसे जन्म दोष हो सकते हैं।

इंसेफेलाइटिस

यह भी एक मच्छर (Mosquitoes) जनित बीमारी है लेकिन बाकी की तुलना में अधिक खतरनाक है क्योंकि यह रीढ़ की हड्डी के आसपास सूजन का कारण बनती है जो मस्तिष्क तक पहुंच सकती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह रोग पूरे शरीर में फैल जाता है। पिछले कुछ सालों में भारत में इंसेफेलाइटिस के मामले धीरे-धीरे बढ़े हैं। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इंसेफेलाइटिस होने का खतरा ज्यादा होता है। शुरुआती लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान और दौरे शामिल हैं।

लसीका फाइलेरिया

लसीका फाइलेरिया, जिसे फ़ीलपाँव भी कहा जाता है, परजीवी कीड़े के कारण होता है और मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलता है। यह उष्णकटिबंधीय और परजीवी रोग लिम्फ नोड्स और वाहिकाओं को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। सामान्य नाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बीमारी के कारण हाथ-पैरों में काफी सूजन आ जाती है। प्रभावित क्षेत्र की त्वचा हाथी जैसी दिखने वाली मोटी और सख्त हो जाती है। यह रोग ज्यादातर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में पाया जाता है।

Tags: mosquitoes attacktips to get rid of mosquitoes
Previous Post

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन, छठ व्रत के पहले दिन ली अंतिम सांस

Next Post

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

Writer D

Writer D

Related Posts

Utensils
फैशन/शैली

कांच के बर्तनों को चमकाने के कुछ शानदार टिप्स

18/09/2025
Plastic Containers
फैशन/शैली

प्लास्टिक के डिब्बों पर लगे जिद्दी दाग होंगे साफ, ट्राई करें ये टिप्स

18/09/2025
Camping
Main Slider

एडवेंचर के हैं शौकीन, तो इन जगहों पर लें कैंपिंग का रोमांच

18/09/2025
Strawberry
फैशन/शैली

चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते है स्ट्रॉबेरी के फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

18/09/2025
Turmeric
Main Slider

बालों पर जादुई असर डालती है हल्दी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

18/09/2025
Next Post
Diabetes

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

इस दिन से चैत्र माह शुरू, जानें व्रत और त्योहार

01/03/2025
The second song of the film 'Bole Chudiyan', 'Rahgujar' released

फिल्म  ‘बोले चूड़ियां’ का दूसरा गाना ‘रहगुजर’ हुआ  रिलीज

29/04/2021
murder

मामूली विवाद में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

27/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version