• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां बच्चे की पहली पाठशाला होती है : महंत दिव्या गिरी

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Mahant Divya Giri

Mahant Divya Giri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महंत दिव्या गिरि ने मातृ दिवस पर मंदिर प्रांगण में आए लोगों से कहा कि हिन्दुस्तान में मातृ शक्ति को प्रकृति के विविध रूपों में पूजा दैनिक क्रम में की जाती है। यहां देश की धरती और नदियों को ही नहीं तुलसी और गाय तक को मां का सम्मान दिया जाता है। हमारे यहां नवरात्र दो बार मातृशक्ति को नमन करने के लिए ही मनाए जाते हैं।

मातृ दिवस पर मनकामेश्वर मठ मंदिर में महंत दिव्यागिरि का भव्य पुष्पाभिषेक किया गया। भक्तों की ओर से मंदिर परिसर में मातृत्व शक्ति को नमन करते हुए महंत देव्या गिरि पर फूलों की बरसात की गई। पूरा परिसर जयघोष, घंटे, घड़ियाल, शंखनाद से गूंज उठा। शिवलिंग मनकामेश्वर के श्रृंगार पूजन बाद मां गौरी से सर्वकल्याण की प्रार्थना हुई।

मुंबई से लखनऊ पहुंची भारत बायोटेक की 1.5 लाख कोवैक्सीन

मनकामेश्वर घाट के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों में महंत ने मास्क वितरण किया और मातृ दिवस पर कहा कि जिस परिवार, समाज और देश में नारियों का सम्मान होता है, वहां हमेशा सम्पन्नता आती है। इसलिए हर नागरिक का यह पहला कर्तव्य और नैतिक धर्म है कि वह नारियों का सम्मान करें।

उन्होंने बताया कि अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस को अपनी माँ से बहुत लगाव था। इसके कारण उन्होंने विवाह तक नहीं किया। मां के निधन से वह इतनी अधिक दुःखी हुई कि उन्होंने उनकी याद में मातृ दिवस मनाना शुरू कर दिया। बाद में यह पूरी दुनिया में मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाने लगा। दूसरी विचारधारा यह है कि ग्रीक देवताओं की मां स्य्बेले के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। विश्व की हर संस्कृति में मां को बहुत सम्मान दिया गया है फिर चाहें मां मारियम ही क्यों न हो।

तेज धमाके के साथ बना गड्ढा, आग के साथ निकल रही जहरीली गैस

उन्होंने कहा कि मां बच्चे की पहली पाठशाला होती है। उसके मार्गदर्शन में ही संस्कारी नागरिक तैयार हो सकते हैं। कोविड की विभीषिका में मातृ शक्ति के दायित्व कई गुना बढ़ गए हैं। ऐसे में उनके बहुआयामी रूप को भी वह प्रणाम करती हैं।

Tags: Lucknow NewsMahant Divya GiriMother’s dayMother’s day 2021
Previous Post

तेज धमाके के साथ बना गड्ढा, आग के साथ निकल रही जहरीली गैस

Next Post

ऑक्सीजन प्लांट व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी : जैकब

Writer D

Writer D

Related Posts

More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
cleanliness campaign
उत्तर प्रदेश

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

01/03/2026
Next Post
Roshan Jacob

ऑक्सीजन प्लांट व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर की खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी : जैकब

यह भी पढ़ें

Aspirational City Scheme

मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका

26/12/2023
Census

2025 से शुरू होगी देश में जनगणना, संप्रदाय को लेकर भी होगा सवाल

28/10/2024
Arvind Kejriwal

टैक्स टेररिज्म का शिकार है मिडिल क्लास…, केजरीवाल ने केंद्र से की ये मांग

22/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version