• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने की घोषणा, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना होगी शुरू

Writer D by Writer D
10/07/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ करने और मत्स्य मंडी बनाने की घोषणा की।

रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मत्स्य निदेशालय, बड़ासी ग्रांट, देहरादून में स्थापित होने वाले मत्स्य प्रसंस्करण यूनिट का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ करने और गढ़वाल एवं कुमाऊं में मत्स्य पालकों की सुविधा के लिए मत्स्य मंडी की स्थापना करने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा देते हुए मत्स्य पालन में लगने वाली विद्युत दरों को कृषि दरों पर निर्धारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मत्स्य विभाग से संबंधित सभी स्टालों का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स भेंट किया। जनपद उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार के ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक जिले से दो व्यक्तियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्पादों को अच्छा बाजार मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में मत्स्य पालन के बढ़ते प्रभाव पर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि यह स्वरोजगार के लिए एक नई उम्मीद है।

11 हजार व्यक्ति मत्स्य पालन से जुड़े हैं: मंत्री सौरभ बहुगुणा

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड में मत्स्य पालन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से मात्स्यिकी के दृष्टिकोण से उपलब्ध जल संसाधनों के उपयोग के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत लगभग 11 हजार व्यक्ति प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मत्स्य पालन से जुड़े हैं। केन्द्र सरकार की ओर से भी मत्स्य विकास के कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना संचालित की जा रही है। लगभग 336 व्यक्तिगत लाभार्थियों एवं 17 सहकारी समितियों को लाभान्वित किया जा चुका है। सरकार की ओर से अधिक ऊंचाई के सुदूर क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर साधन के रूप में स्थापित करने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट फार्मिंग परियोजना संचालित कराई जा रही है।

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में विकास के लिए उप्र में असीमित सम्भावनाएं: सीएम योगी

इस मौके पर विधायक खजान दास,विधायक बृज भूषण गैरोला,विधायक उमेश शर्मा काऊ, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम,विभिन्न जनपदों से आये मत्स्य पालक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में विकास के लिए उप्र में असीमित सम्भावनाएं: सीएम योगी

Next Post

OMG! ऑटो रिक्शा में ड्राइवर समेत सवार थे 27 लोग, पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

07/05/2026
Next Post
auto rickshaw

OMG! ऑटो रिक्शा में ड्राइवर समेत सवार थे 27 लोग, पुलिस भी देखकर रह गई हैरान

यह भी पढ़ें

OnePlus 9R sale will start from May 24, these are the features of the phone

24 मई से शुरू होगी OnePlus 9R की सेल, ये हैं फोन के फीचर्स

22/05/2021
carry minati

कैरी मिनाती अपने धमाकेदार वीडियो और कूल लुक्स से करते हैं सोशल मीडिया पर राज

19/09/2020
district hospital

संभल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात

29/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version