• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

म्यूचुअल फंड: इन्वेस्टमेंट से बढ़ाई सुरक्षित विकल्पों में निवेश की मांग

Desk by Desk
13/08/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
mutual fund

म्यूचुअल फंड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| निश्चित आय वाली प्रतिभूतियों पर केन्द्रित म्यूचुअल फंड (डेट फंड) में जुलाई के दौरान निवेश बढ़कर 91,392 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस साल जून के मुकाबले यह निवेश 30 गुना से ज्यादा है। इस निवेश में अल्पावधि योजनाओं में निवेशकों का रुझान ज्यादा रहा। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक कर्ज जोखिम वाले कोषों को छोड़कर अन्य सभी व्यक्तिगत श्रेणियां जो कि निर्धारित आय प्रतिभूतियों अथवा ऋण पत्र कोषों में निवेश करती हैं उन सभी में प्रवाह बढ़ा है।

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक तय आय वाली प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं में जुलाई माह के दौरान निवेश प्रवाह बढ़कर 91,392 करोड़ रुपये तक पहुंच गया जबकि जून माह में यह प्रवाह 2,862 करोड़ रुपये का रहा था। इससे पहले मई में इन योजनाओं में 63,665 करोड़ रुपये और अप्रैल में 43,431 करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था।

मौजूदा ब्याज दरों के परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए निवेशकों का रुझान कम अवधि की सुनिश्चित आय वाली योजनाओं में निवेश की तरफ बढ़ा है।  इसके अलावा निवेशकों का ध्यान सुरक्षित विकल्पों में निवेश करने वाली म्युचूअल फंड योजनाओं की तरफ भी बढ़ा है। खासतौर से मुद्रा बाजार, अल्पावधि, कापोरेट बॉन्ड और बैंकिंग एवं सार्वजनिक उपक्रमों में निवेश करने वाली योजनाओं में आकर्षण देखा गया।

एमके वेल्थ मैंनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा कि ऋणपत्रों से जुड़े कोषों में निवेश प्रवाह बढ़ना स्वस्थ स्थिति को दर्शाता है। इसमें भी एक बड़ा हिस्सा अल्पावधि वाले कोषों की तरफ गया है। यह साफ है कि निवेशक लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने से बच रहे हैं शायद इसकी वजह यह है कि लंबे समय में उतार चढ़ाव आ सकता है। खासतौर से गिल्ट की प्राथमिक नीलामी में लंबी अवधि के पत्रों के जारी होने से इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

यह म्यूचुअल फंड की स्कीम है। म्यूचुअल फंड कंपनियां डेट फंड की पूंजी का ज्यादा हिस्सा बॉन्ड, कमर्शियल पेपेर (सीपी) और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीडी) जैसे सरकारी निवेश माध्यमों में निवेश करती हैं। इसकी वहज से इसमें जोखिम कम होता है। इसमें निवेश की अवधि सामान्यत: तीन माह से लेकर तीन साल तक होती है। मनी मार्केट फंड, इनकम फंड, छोटी अवधि के फंड (शॉट टर्म फंड),अपॉच्र्यूनिटी फंड, गिल्ट फंड और बेहद छोटी अवधि के (अल्ट्रा शॉर्ट टर्म) फंड डेट फंड की श्रेणी में आते हैं।

ड्रैगन की अमेरिका को खुली धमकी- आग से मत खेलो, सब जला बैठोगे

म्यूचुअल फंड की स्कीम बाजार में आती है तो उनकी रेटिंग भी जारी की जाती है। इससे निवेश पर जोखिम का पता चलता है। किसी भी ऐसे निवेश उत्पाद पर एएए (ट्रिपल ए) रेटिंग सबसे सुरक्षित मानी जाती है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल, केयर और इक्रा सहित अन्य एजेंसियां कई मानकों के आधार पर रेटिंग जारी करती हैं। इसमें कंपनी की वित्तीय स्थिति, उसका प्रबंधन, विस्तार योजनाएं और पुराना रिकॉर्ड आदि देखा जाता है। हालांकि, वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि रेटिंग के अलावा पिछले तीन या पांच साल का औसत रिटर्न भी देखना चाहिए। साथ ही उस फंड का चुनाव करना चाहिए जिसके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव का अंतर सबसे कम हो।

Tags: Debt FundInvestmentmutual fundpersonal financeइन्वेस्टमेंटडेब्ट फंडपर्सनल फाइनेंसम्यूचुअल फंड
Previous Post

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से यूपी में लाखों घरों की बिजली गुल, विभाग की बड़ी कार्रवाई

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुई बढ़ोतरी, जानें क्या रहा रेट

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुई बढ़ोतरी, जानें क्या रहा रेट

यह भी पढ़ें

Sarita Bhadoria

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन के आगे गिरी बीजेपी विधायक, बड़ा हादसा टला

17/09/2024
PM Modi

‘यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान’: PM मोदी को साइप्रस में मिला सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान

16/06/2025

डिप्टी CM केशव मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे योगेश

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version