• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में कुदरत ने मचाई भारी तबाही, अबतक 47 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है। राज्य में भयानक मंजर देखने को मिल रहा है। इस तबाही ने 2013 की उत्तराखंड त्रासदी की याद दिला दी है। उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नैनीताल का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। यहां हेलिकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। उधर, अल्मोड़ा में काठगोदाम और दिल्ली को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का एक हिस्सा बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए जानिए बद्रीनाथ, केदारनाथ, नैनीताल, रामनगर, अल्मोड़ा, काठगोदाम के ताजा हालात।

उत्तराखंड में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कुमाऊं क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 42 लोगों ने बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अपनी जान गंवा दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं. कई लोग फंसे हैं।

नैनीताल का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। यहां लैंडस्लाइड के चलते तीन प्रमुख सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां वायुसेना ने दो हेलिकॉप्टर्स तैनात किए हैं, ताकि फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा सके। एक हेलिकॉप्टर गढ़वाल भेजा गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार, अब तक 47  लोगों की मौत; कुमाऊं में मची भारी तबाही | Uttarakhand Rain and Floods Rains  batter Uttarakhand as

थराली और कर्णप्रयाग के बीच नेशनल हाईवे लैंड स्लाइड के चलते कई स्थानों पर बाधित है। चमोली में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से कई मकान ढह गए हैं। यहां कई और मकानों को खाली करा लिया है। लोग दहशत में हैं।

उत्‍तराखंड दौरे पर अमित शाह, आपदा से नुकसान की करेंगे समीक्षा

अल्मोड़ा में 7 लोगोंअल्मोड़ा में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रापड़ गांव में लैंडस्लाइन की चपेट में एक घर आ गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया।

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से 42 और लोगों की मौत, नैनीताल का संपर्क किया  गया बहाल - 42 more people died due to torrential rain - UP Punjab Kesari

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर गए लोगों से अपील की है कि वे जहां पर हैं, वहीं रुकें। वे मौसम में सुधार होने तक अपनी यात्रा शुरू ना करें। उन्होंने कहा, बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। धामी ने कहा, लगातार हो रही बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है।

नैनीताल में माल रोड और नैनी झील के किनारे स्थित नैना देवी मंदिर में पानी भर गया है, जबकि भूस्खलन के चलते हॉस्टल की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के चलते लोग शहर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रामनगर-रानीखेत मार्ग पर स्थित लेमन ट्री रिसॉर्ट में लगभग 100 लोग फंस गए। इसमें कोसी नदी का पानी भर गया है।

Tags: heavy rain in uttrakhanduttrakhand disasteruttrakhand floodUttrakhand News
Previous Post

उत्‍तराखंड दौरे पर अमित शाह, आपदा से नुकसान की करेंगे समीक्षा

Next Post

‘ये हैं मोहब्बतें’ के एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

11/02/2026
Next Post

'ये हैं मोहब्बतें' के एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी

यह भी पढ़ें

हो जाइए तैयार! 2026 में ये 10 नई SUVs मचाएंगी ‘तहलका’

2026 में ये 10 नई SUVs मचाएंगी ‘तहलका’, खरीदने को हो जाएं तैयार

25/12/2025
Sameer Khakhar

‘खोपड़ी’ फेम समीर खाखर का निधन, सलमान खान संग की थी आखिरी फिल्म

15/03/2023
Rain

24 घंटे में सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में बारिश की संभावना

06/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version