• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से आपदा के प्रकोप को न्यून किया जा सकता: सीएम धामी

Writer D by Writer D
21/03/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हिमालयी राज्य आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। आपदाओं से निपटने के लिए ‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से प्रकोप को कम किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में आपदाएं हर मौसम में आ रही हैं। इसको देखते हुए विशेष तैयारी की आवश्यकता है।

मालसी स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर हुए अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का शुभारंभ के मौके पर यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य में भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, वनाग्नि आदि प्राकृतिक आपदाएं घटित होती रहती हैं, जिससे अत्यधिक जन-धन की हानि होना स्वाभाविक है। इन आपदाओं से निपटने का एक ही उपाय है ‘‘प्रोएक्टिव अप्रोच’’ (पूर्व तैयारी)। केवल ‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से ही आपदाओं के प्रकोप को न्यूनतम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आपदाओं के साथ-साथ भूकम्प भी बहुत बड़ा खतरा है, इस तरह की आपदाओं से बचने के लिए जागरूकता और आपदा से पूर्व चेतावनी के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा। अक्टूबर 2021 में मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा से पहले ही चेतावनी दी गई थी, जिसके कारण सम्भावित क्षति को काफी कम किया जा सका।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में इन विषयों पर गहनता से चिंतन होगा। वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ में जिस प्रकार पुनर्निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर सम्पादित किया गया, उसके कारण बहुत कम समय में ही केदारपुरी का न केवल पुनर्निर्माण किया गया, बल्कि बाबा केदार के धाम को और भी अधिक विहंगम एवं अलौकिक स्वरूप प्रदान किया जा सका। केदारनाथ आपदा और उसके बाद राज्य में आई अन्य आपदाओं से सीख लेते हुए हमारा आपदा प्रबन्धन विभाग अपने अनुभवों व संबंधित संस्थाओं के सहयोग से एक ऐसी प्रणाली विकसित करने में सफल होगा। इससे हम आने वाले समय में अपने राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों की भी आपदाओं के दौरान मदद करने में सफल हो सकेंगे।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर पहुंचेगा बिल, ब्रेकडाउन की भी मिलेंगी सूचनाएं

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कार्यशाला में जो भी निष्कर्ष उभरकर सामने आएंगे, वे केवल थ्योरी के लेवल पर ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल लेवल पर भी आत्मसात किए जाने योग्य होंगे। हिमालयी राज्यों में आने वाली प्राकृतिक आपदा के समय आसानी से धरातल पर उतारे जा सकेंगे।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी,सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित विषय विशेषज्ञ मौजूद थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर पहुंचेगा बिल, ब्रेकडाउन की भी मिलेंगी सूचनाएं

Next Post

छोटी समस्याएं उच्च स्तर पर न आएं, डीएम स्तर पर हो शीघ्र समाधान: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

छोटी समस्याएं उच्च स्तर पर न आएं, डीएम स्तर पर हो शीघ्र समाधान: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Ghaziabad encounter

50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गाजियाबाद मुठभेड़ में घायल

13/08/2021
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर सबसे पहले देवताओं को अर्पित करें राखी, प्राप्त होगा आशीर्वाद

11/08/2024
arrested

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version