• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी और निजी सेक्टर में कुशल कामगारों की मांग : आलोक कुमार

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया कि वह प्रदेश के युवाओं का कौशल विकास सुनिश्चित करते हुए उन्हें रोजगार के लिए उपयुक्त बनाना चाहती है, ताकि उनकी रोजगार प्राप्त करने की सम्भावनाएं बढ़ सकें।

व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में सचिव आलोक कुमार ने गुरूवार को यहां ‘वर्ल्ड स्किल डे’ के अवसर पर स्टेट स्टीयरिंग कमेटी फॉर अप्रेण्टिसशिप की बैठक में कहा कि विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सेक्टरों में कुशल कामगारों की बड़ी मांग है। इसे पूरा करने में कौशल विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थी अप्रेण्टिसशिप योजना का फ़ायदा उठाएं, उसके लिए जिले के स्तर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य और उद्योग और वाणिज्य (जीएमडीआईसी) को विद्यार्थियों के लिए ज्यादा से ज्यादा अप्रेण्टिसशिप के मौके बनाने होंगे। संस्थानों में आत्मविश्वास जगाना होगा और दोनों के बीच सहयोग स्थापित करना भी बहुत आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों को अप्रेण्टिसशिप करने में आसानी होगी।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर : नवनीत सहगल

बैठक में ‘डुअल सिस्टम ट्रेनिंग एण्ड ऑन द जॉब ट्रेनिंग’ के जरिये व्यावसायिक शिक्षा योजनाओं के तहत अभ्यर्थियों का कौशल विकास करते हुए उनकी रोजगार की सम्भावनाओं को बढ़ाने पर विचार किया गया। बैठक में कौशल विकास, इसके उद्देश्यों, क्रियान्वयन, अन्तर्विभागीय सहयोग के बिन्दुओं तथा स्टेकहोल्डर्स के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

इस मौके पर निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कुणाल सिल्कू ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना बहुत आवश्यक है। अप्रेण्टिसशिप के दो फायदे हैं कि यह कुशल युवाओं के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करती है और औद्योगिक संस्थानों में उन्हें काम करने का मौका देती है।

श्री सिल्कू ने कहा कि अप्रेण्टिसशिप में पिछले एक वर्ष में काफी सारे बदलाव आए हैं। अप्रेण्टिसशिप को सहभागिता के आधार पर चलाना होगा। राज्य में अप्रेण्टिसशिप करने वाले अभ्यर्थी को सरकार की ओर से 1,000 रुपए से अधिक की धनराशि प्राप्त होगी।

Tags: Alok Kumarkaushal vikas yojnaLucknow Newsup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर : नवनीत सहगल

Next Post

देश की कृषि मंडियों को मजबूत कर रही है सरकार : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post

देश की कृषि मंडियों को मजबूत कर रही है सरकार : पीएम मोदी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Molests

छेड़छाड़ में असफल चाचा ने की भतीजी की हत्या, गिरफ्तार

06/10/2021
Shardiya Navratri

इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा

10/10/2023
Harman

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version