• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेहा कक्कड़ ने टीवी शो पर शेयर की ऐसी बात, सुनकर रोहनप्रीत शरमा गए

Writer D by Writer D
25/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Neha-rohanpreet

Neha-rohanpreet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में दोनों द कपिल शर्मा शो में पहुंचा थे, जहां पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई थीं। इसके साथ ही नेहा ने रोहनप्रीत सिंह के गाने एक्स कॉलिंग के पीछे की कहानी शेयर की।

शो में कपिल शर्मा, रोहनप्रीत सिंह से पूछते हैं कि, ”आपका एक गाना आया है, एक्स कॉलिंग।” इसपर रोहनप्रीत हां कहते हैं और नेहा कक्कड़ की तरफ देखकर शरमा जाते हैं। नेहा और कपिल हंसने लगते हैं। इसके बाद नेहा कहती हैं, ”क्या हुआ मैंने अनफॉलो करवा दिया और इन्होंने गाना बना लिया।” नेहा की बात सुनकर कपिल कहते हैं, ”मैंने तो मजाक में पूछा था ये सच्ची स्टोरी थी कोई।”

कंगना रनौत ने कुछ इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, फैंस ने किया ट्रोल

अक्टूबर में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के म्यूजिक वीडियो एक्स कॉलिंग की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में एंग्री इमोजी शेयर की थी। इस पोस्ट पर रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट करते लिखा,  ”नेहू, कसम से मैंने कुछ नहीं किया।” बता दें कि नेहा की रोहनप्रीत से पहली मुलाकात ‘नेहू द व्याह’ गाने के सेट पर हुई थी। शूटिंग खत्म होने के बाद रोहनप्रीत ने उनसे स्नैपचैट आईडी मांगी थी।

द कपिल शर्मा शो में नेहा कहती हैं कि इसके बाद से ही हमारे बीच बातें शुरू हो गई थीं। इस दौरान कपिल शर्मा ने रोहनप्रीत से पूछा कि अगर नेहा आपको आईडी बताने से मना कर देती तो आप क्या करते? जिस पर रोहन ने कहा कि व्हाट्सऐप पाजी। जिस पर कपिल हंसते हुए कहते हैं कि बंदा पहले से ही तैयार था। नेहा कहती हैं कि सोनू दीदी और जीजू को पहले से ही रोहन पसंद थे। वह लोग रोहन को ‘सोणा सरदार’ कहते हैं। मैंने उनसे कहा कि जब आपको पहले से पसंद थे तो बता देते, इतना क्यों वेट कराया।

नेहा ने बताया कि रोहनप्रीत ने मुझसे कहा कि वह मुझे पसंद करते हैं। लेकिन मैंने कहा था कि देखो अब मैं सीधा शादी करना चाहती हूं। मेरी उम्र है अब शादी की तो अभी मुझे डेटिंग नहीं शादी करनी है। नेहा कहती हैं कि फिर रोहनप्रीत ने कहा कि मेरी अभी उम्र नहीं है शादी की, अभी कैसे शादी कर लें। तो इसके बाद दोनों की बात बंद हो गई। नेहा ने आगे कहा, ”फिर अचानक एक दिन रोहनप्रीत ने कॉल किया और कहा कि नेहा मैं आपके बिना नहीं रह सकता और शादी करना चाहता हूं। रोहन उस वक्त ड्रिंक किए हुए थे तो मुझे लगा ऐसी कह रहे होंगे, कल सुबह तक भूल जाएंगे। लेकिन फिर अगले दिन उन्होंने फिर शादी के लिए पूछा। तो मैंने कहा मम्मी से मिलो और शादी की बात करो।”

Tags: ex callingNeha kakkarneha rohanpreetnehyu da vyahrohanpreetThe Kapil Sharma Showvideo album
Previous Post

एक्स रेटेड मॉडल की फोटो लाइक कर फिर विवादों में आए पोप फ्रांसिस

Next Post

बिना Fastag के नहीं मिलेगा थर्ड पार्टी बीमा, ये है आखिरी तारीख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

प्रचार ऑफलाइन, अब WFH की सलाह? अखिलेश का मोदी सरकार पर वार

11/05/2026
Next Post
फास्टैग fastag

बिना Fastag के नहीं मिलेगा थर्ड पार्टी बीमा, ये है आखिरी तारीख

यह भी पढ़ें

संजय राउत sanjay raut

संजय राउत ,बोले- बीएमसी चुनाव महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सहयोगी मिलकर लड़ेंगे

25/10/2020
cm dhami

सीएम धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले-गाय सनातन संस्कृति के साथ सभी के लिए पूजनीय

26/10/2022
arrested

दो करोड़ की अफीम के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

29/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version