• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओली के अयाेध्‍या को नेपाल में बताने से बिगड़ा सद्भाव, नेपाली नागरिकों ने उखाड़ा बॉर्डर पिलर

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार नेपाल सीमा

बिहार नेपाल सीमा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत-नेपाल के रिश्‍ताें में आई कड़वाहट के दौर में दोनों देशों के बीच एक और सीमा विवाद खड़ा हो गया है। नेपाली नागरिकों ने बिहार के पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत भिखनाठोड़ी में सीता गुफा के पास भारतीय जमीन पर नया दावा ठोक दिया है। मामला नेपाल के मंत्रियों व वहां के पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में नेपाली नागरिकों द्वारा एक सीमा पिलर को उखाड़ फेंकने का है। स्‍थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन व सशस्‍त्र सीमा बल SSB) को दी। एसएसबी के जवान सीमा पर अलर्ट हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा- डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी सरकार

विदित हो कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम को नेपाल का बताते हुए यह भी कह दिया था कि असली अयोध्‍या नेपाल में है। उन्‍होंने भारत की अयोध्‍या को नकली करार दिया था। ओली के बयान पर गौर करें तो उसके अनुसार ठोड़ी से लेकर वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि आश्रम तक अयोध्या थी। उनके इस बयान से सद्भाव बिगड़ा है। इस बयान का नेपाल में भी विरोध हुआ था, लेकिन कुछ नेपाली नागरिक इसका समर्थन करने हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भगवान राम से जुड़े स्थलों पर दावा करने लगे हैं। इसी कड़ी में कुछ नेपाली नागरिकों ने पश्चिम चंपारण के भिखनाठोड़ी में सीमा पर लगे 436 नंबर पिलर को उखाड़ दिया।

भिखनाठोरी सीमा के पिलर संख्या 436 के पास नो मेंस लैंड पर स्थित सीता गुफा में बीते तीन दिनों से नेपाली नागरिक पूजा करने आ रहे थे। बहाना रामजन्म भूमि की खोज का था। इसी क्रम में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में नेपाल के ठोरी क्षेत्र के नागरिक पहुंचे। उनके साथ नेपाल के पर्सा जिले के प्रदेश नंबर दो के मंत्री भी आए। साथ में नेपाल के अधिकारी भी थे। नेपाली पुलिस भी थी। चार घंटे तक वहां मेले का दृश्य रहा। सबने पूजा-अर्चना की। लेकिन जाते वक्‍त नेपाली नागरिकों ने सीमा पर लगे पिलर संख्या 436 को उखाड़कर फेंक दिया।

IMA के अध्यक्ष ने बताया: भारत में शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड, हालात बहुत खराब

सीमा पर एसएसबी अलर्ट, घटनाक्रम पर नजर

घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित भारतीय ना्रगरिकों ने इसकी सूचना भिखनाठोरी स्थित एसएसबी 44वीं बटालियन और स्‍थानीय प्रशासन को दी। इस बाबत एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट एके सिंह ने बताया कि बीओपी में तैनात इंस्पेक्टर प्रीतम कुमार जवानों के साथ घटना-स्‍थल पर पहुंचे। सहायक सेनानायक शैलेश कुमार सिंह भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Tags: Ayodhya Dispute NepalBihar crimeBihar InternationalBihar Nepal BoarderBihar Topindia-nepal tensionNepal PM Oli controversial statementNepali citizens damage boarder pillorSita Caveकेपीएस शर्मा ओली का विवादित बयानबिहार नेपाल सीमाभारत नेपाल सीमा विवाद
Previous Post

IMA के अध्यक्ष ने बताया: भारत में शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड, हालात बहुत खराब

Next Post

120 एकड़ के भव्य राम मंदिर में विराजेंगे रामलला, जानिए इस मंदिर की भव्यता

Desk

Desk

Related Posts

Bioplastics
उत्तर प्रदेश

यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

01/08/2025
Rahul Gandhi
राजनीति

चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी, हमारे पास हैं सबूत : राहुल

01/08/2025
Lok Sabha
राजनीति

बिहार मतदाता सूची पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

01/08/2025
DM Savin Bansal
Main Slider

पिता का आकस्मिक निधन; पढाई पर संकट; जिला प्रशासन ने थामा रिहान का हाथ

01/08/2025
cm yogi
Main Slider

यूपी को फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाएगी नई नीति : मुख्यमंत्री

01/08/2025
Next Post
120 एकड़ राम मंदिर में विराजेंगे

120 एकड़ के भव्य राम मंदिर में विराजेंगे रामलला, जानिए इस मंदिर की भव्यता

यह भी पढ़ें

yogi government

प्रदेश में मलेरिया और कालाजार जैसे रोग समाप्ति की ओर: सीएम योगी

24/06/2022
Acid Attack

घर पर सोते समय भाई बहन पर एसिड फेंक कर हमलावर फरार, हालत गंभीर

30/08/2021
किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

स्व-व्यवसाय के लिए किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version