• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्व-व्यवसाय के लिए किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

Desk by Desk
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान द्वारा विकसित सहभागिता संस्था के सहयोग से मोहनी नामक किन्नर ने मलिहाबाद में अपने जीवन यापन के लिए मुर्गी पालन के व्यवसायों को चुना। मलिहाबाद के आम के बागों में मुर्गी पालन को व्यवसायिक बनाने के लिए संस्थान द्वारा फार्मर्स फर्स्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रयासों के फल स्वरुप कई भूमिहीन एवं छोटी जोत वाले किसानों ने आम के बागों के बीच में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित की गई किसमें जैसे कारी निर्भीक, कारी देवेंद्र, कारी शील और कड़कनाथ को पालना प्रारंभ किया।

किन्नरों को अधिकतर अपने ही परिवार से विस्थापित होना पड़ता है । इनके साथ सामाजिक रूप से दुर्व्यवहार और अत्याचार होता रहा है। पहली बार 2011 भारतीय जनगणना में ट्रांसजेंडर आबादी की गणना की गयी जिनकी संख्या साढ़े चार लाख है लेकिन असल में इनकी संख्या 20 लाख के आस पास हो सकती है । सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2014 से भारतीय कानून में किन्नरों को तीसरा लिंग घोषित किया लेकिन फिर भी अधिकत्तर किन्नर आज भी इस आधुनिकता के युग में परंपरागत पेशा को अपनाकर जीवन यापन कर रहे है ।

एसआर ग्लोबल स्कूल ने जीता कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के फार्मर फर्स्ट परियोजना द्वारा चलाये जा रहे आम आधारित मुर्गी पालन से प्रेरित होकर माल- मलिहाबाद प्रखंड की किन्नर 35 वर्ष की मोहिनी ने अपनी परंपरा से हटकर अपना व्यवसाय शुरू किया जो अन्य किन्नरों के लिए भी एक मिसाल है। उन्होंने फार्मर फर्स्ट परियोजना से जुड़कर अपना कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म खोलने का मन बनाया। इसके बाद सहभागिता स्वयं सहायता समूह, मलिहाबाद से इसके बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमे इनको कम लागत में बाड़ा बनाना, दाना बनाना तथा बीमारियों से बचाने का उपाय बताया गया ।

उसके बाद उन्होंने आर्यन बागवान पोल्ट्री फार्म, माल-मलिहाबाद से मुर्गो की बिरादरी का शेर कहे जाने वाले कड़कनाथ के 500 चूजे क्रय करके अपना व्यवसाय शुरू किया। किन्नर मोहिनी ने बताया की लैंगिक भेदभाव के कारण हमलोगों को कोई जल्दी न तो नौकरी देता है और न ही बैंक स्वरोजगार के लिए लोन देना चाहती है। जिसके वजह से आज भी हम लोगों का मुख्य पेशा शिशु के जन्म पर घर-घर जाकर बधाई देना और ईनाम बख्शीस से जो भी आय होती है उसी से अपना जीवन यापन करना पड़ता है। उन्होंने अपनी समाज की सभी किन्नरों से निवेदन किया की अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बनें।

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ शैलेन्द्र राजन ने बताया की आम बागवानों की आय बढ़ाने हेतु मलिहाबाद प्रखंड के तीन गाँव में फार्मर फर्स्ट परियोजना चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आम बागवानों को बांगो में पाले जानी वाली मुर्गी की नस्ल जैसे कैरी निर्भीक, कैरी देवेन्द्र, अशील, कड़कनाथ इत्यादि दी गयी। ये मुर्गियां बाग़ में चरती है। अपना भोजन कीटों, खरपतवारों के बीजों एवं सड़े-गले अनाज, सब्जिओं एवं हरे चारे से प्राप्त कर लेते है।

इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होने के कारण इसको पलने में खर्च कम आता है। जबकि ब्रायलर मुर्गों की तुलना में प्रति मुर्गों की कीमत 1000 रूपये से अधिक मिलती है। उन्होंने बताया की फार्मर फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत छोटे व सीमांत किसान, महिलाओं, बंजारों एवं किन्नरों को भी जोड़कर उनको स्वरोजगार के लिए प्रेरित करके आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।

Tags: poultry farmingself dependenttraansajendarकड़कनाथ पोल्ट्री फार्मकिन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालनकेंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊडॉ शैलेन्द्र राजन
Previous Post

उन्नाव केस: तीसरी लड़की की हालत में सुधार, रीजेंसी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल

Next Post

उन्नाव केस: पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा, प्रेम में इंकार पर कीटनाशक मिलाकर पानी पिलाया

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
unnao case

उन्नाव केस: पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा, प्रेम में इंकार पर कीटनाशक मिलाकर पानी पिलाया

यह भी पढ़ें

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी से मिले जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि

13/06/2023
Practice in Karnataka

जानिए कर्नाटक में कौन सी है प्रथा जिस पर NHRC ने भेजा राज्य सरकार को नोटिस

11/08/2020
Dr. Bhimrao Ambedkar University

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में ED की छापेमारी, आज से होने वाली BAMS परीक्षा स्थगित

05/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version