• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर : नये जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज, अधिकारियों को दिए ये ज़रूरी दिशा-निर्देश

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
District Magistrate Ravindra Kumar Mandad

District Magistrate Ravindra Kumar Mandad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद खान)। नये जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने शस्त्र अनुभाग, संयुक्त कार्यालय और नजारत सहित विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करके कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के साथ साथ पटल से जुड़े कार्यों का समयबद्ध तरीके निष्पादन करने से सम्बंधित जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करके कार्यालयों में पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव, शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण, योजनाओं की जमीनी हकीकत का सत्यापन करने के लिए नियमित स्थलीय निरीक्षण, महिला अपराधों व एससी एसटी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए गंभीर रहें, क्योंकि इससे सरकार और प्रशासन की छवि निर्धारित होती है।

आमजन से मृदुभाषी व्यवहार करें और यदि आमजन की शिकायत कार्यालय स्तर से निस्तारण होने योग्य है तो समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जनपद की प्रगति बेहतर हो इसके लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लें। कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ अनुभव,विवेक और संवेदना के साथ व्यवहार करें। कार्यालयों में लिपिकीय स्टॉफ की भी जिम्मेदारी तय करें ताकि कार्यालय स्तर की सभी कार्यवाहियां बेहतर तरीके से संचालित होती रहें।

देश अचानक फिर तेजी से कोविड-19 संक्रमण,100 मरीजों की मौत

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में भी उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की तथा कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बेहद जरूरी है इसके लिए सभी उपजिलाधिकारी संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ रणनीति तैयार कर लें साथ ही शान्ति व्यवस्था से जुड़े मामलों पर भी कड़ी निगरानी रखें।

उन्होंने अधिकारियों से उनकी विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि जनपद में नई बनी ऐसी सड़के जो निर्धारित शर्तों के तहत अभी रखरखाव के अंतर्गत हैं उनका स्थलीय निरीक्षण करके यह सुनिश्चित करें कि वे सड़कें बेहतर स्थिति में हों साथ ही सड़कों की गड्ढामुक्ति से जुड़े शासन के निर्देशों का भी सख्ती से पालन होना चाहिए। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों के स्तर से नियमित रूप से सैम्पलिंग और कार्यवाहियां होनी चाहिए।

मोहन भागवत और भैयाजी जोशी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

साथ ही मीडिया से हुई वार्ता में अपने आईएएस केरियर पर विस्तार से बताने के बाद रामपुर की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रयास करेंगे कि प्रभावी व्यवस्था दे सकें। विकास के कार्यों को लेकर जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को लेकर और ख़ासकर कृषि क्षेत्र में कुछ नया कर सकें इस पर ज़ोर रहेगा।

साथ ही कहा कलेक्ट्रेट में जो भी फरियाद लेकर आयेगा या जो व्यवस्थाएं बनी हुई हैं आईजीआरएस मुख्यमंत्री पोर्टल आदि उससे भी शिकायतें मिलेंगी उसका निस्तारण होगा। इसके अलावा शिकायतों के सम्बंध में मासिक बैठक करेंगे जिसमें अधिकारी और कर्मचारी हैं उनकी ज़िम्मेदारी तय कर सके।कहा कि क्षेत्रो में निरीक्षण स्यंव करूंगा और अधिकारी भी करेंगे। अधिकारी जनता की समस्या को महसूस करें और दूर करने का प्रयास करें। कहा जो प्रशासनिक प्रभावी व्यवस्था है उसके अनुसार 9 से 11 मिलेंगे और अधिकारी भी मिलेंगे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मीकांत, जिला विकास अधिकारी कमलेश सचान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags: azam khanDistrict Magistrate Ravindra Kumar MandadDM RampurIAS Ravindra Kumar MadarRampur DMRampur NewsRavindra Mandar IAS
Previous Post

IPL 2021 : आरसीबी व मुंबई के बीच चेन्नई में 9 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच

Next Post

लखनऊ के इंटौंजा शीतगृह हादसे में दो मजूदरों की मौत, चार घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi govt will celebrate Maharishi Valmiki Jayanti
उत्तर प्रदेश

7 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

05/10/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

योगी पर भरोसे से बढ़ी ‘विकसित यूपी’ की चाह, पहली बार खुलकर अपने सुझाव दे रहे ग्रामीण युवा

05/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, खुले ट्रांसफार्मर और लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

05/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

05/10/2025
CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne
Main Slider

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Next Post
इंटौंजा शीतगृह हादसा

लखनऊ के इंटौंजा शीतगृह हादसे में दो मजूदरों की मौत, चार घायल

यह भी पढ़ें

अर्जुन मोढवाडिया Arjun Modhwadia

अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष नियुक्त

25/12/2020
Gurmeet Chaudhary

गुरमीत चौधरी बोले मरीजों के लिए 1000 बेड वाला खोलेंगे अस्पताल 

26/04/2021
CM Yogi

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूर्ण: सीएम योगी

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version