• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निरहुआ का अखिलेश पर करारा हमला, बोले- आपने तो यादवों का सम्मान ही ले लिया

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखिलेश यादव के एक रंग (भगवा) वाले बयान पर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ ही भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो जारी करके अखिलेश यादव को कहा है यह तो जगजाहिर है कि आप भगवा से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा है कि सपा अध्यक्ष ने ऐसे वक्त पर यह कह कर के प्रदेश की जनता को आगाह कर दिया है कि भगवा से इतना बड़ा बैर रखने वाले के हाथों में अगर उत्तर प्रदेश की चाबी जाती है तो क्या हालात होंगे।

निरहुआ ने जारी वीडियो में कहा अखिलेश यादव जी यह जो एक रंग की आपकी और आपके पार्टी की नफरत है, वह जगजाहिर है। उसमें कुछ कहने की बात नहीं है। मैं तो सिर्फ आपको इतना कहना चाहता हूं कि मान ले लिए, सम्मान ले लिए, आप तो यादवों का स्वाभिमान ले लिए। क्योंकि भगवान कृष्ण भी उस दिन खून के आंसू रोए होंगे जिस दिन यही तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए आप लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों की जान ले ली थी।

निरहुआ कहते हैं यह ठीक है कि आप अपनी विचारधारा ऐसे ही समय-समय पर बताते रहिए। ताकि धीरे-धीरे उन लोगों की भी आंख खुले जो लोग आज भी भ्रम में हैं। उन्हें पता चलता रहे कि आप जिन्ना की विचारधारा वाले आदमी हैं। अगर आपको मौका मिला तो इस देश का प्रदेश का क्या करेंगे? यह सबको पता होना चाहिए। मुझे तो पता है।

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समय विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। अपनी इसी विजय रथ यात्रा के दौरान उन्होंने बुधवार को पूर्वांचल में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक रंग वाले प्रदेश का विकास नहीं कर सकते हैं। लोग उनके इस एक रंग वाले बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देख रहे हैं। लिहाजा भारतीय जनता पार्टी ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार किया।

सीएम चन्नी आज करेंगे करतारपुर साहिब के दर्शन, सिद्धू को नहीं मिली इजाजत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी बुधवार को पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि अकेले अखिलेश यादव ही नहीं समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस और बसपा जैसे दल भी भगवा से परहेज करते हैं। इन लोगों को हिंदुत्व से नफरत है। हिंदुओं से नफरत है। भगवान राम में इनकी आस्था नहीं है। उनके अस्तित्व को नकारने वाले हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने पिता और चाचा को भी अपमानित किया है। उनका यह चरित्र जनता के सामने उजागर हो चुका है। यही वजह है प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखा रही है। आने वाले समय में भी जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।

Tags: akhilesh yadavNirhuapolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

सीएम चन्नी आज करेंगे करतारपुर साहिब के दर्शन, सिद्धू को नहीं मिली इजाजत

Next Post

कल लग रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन राशिवालों को होगा फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
Sutak Kaal

कल लग रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन राशिवालों को होगा फायदा

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से हिली उत्तरकाशी की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

06/11/2022
Junaid Ahmed Bhat

सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के ए-कैटेगरी के आतंकी जुनैद अहमद भट को किया ढेर

03/12/2024
CM Bhajan Lal

प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशिप से देश में विकास को मिली अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री

13/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version