• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के नए सीएम के लिए निशंक ने सुझाया चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश में राजनीतिक पटल पर ताजातरीन खबरों में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे की खबर प्रमुख है। जिसके चलते नये मुख्यमंत्री के नामों की अटकलों पर विराम लगता नहीं दिख रहा था। ऐसे में एक विश्वस्त नाम दीनदयाल उपाध्याय जी के पारिवारिक प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय जी का प्रमुखता के साथ सामने आया है।

बताते चलें कि चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा प्रस्तावित किया गया है। साथ ही राजनीतिक हलकों में चर्चा यह भी है कि किसी मैदानी क्षेत्र से ब्राह्मण चेहरे के नाम के लिए भी पार्टी में स्वर तेज हो गये हैं।

प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में नये मुख्यमंत्री के लिए यूं तो अनेक नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के बड़े नेताओं से विचार-विमर्श किया है। जहां तीरथ सिंह रावत ने ऋतु खंडूरी का नाम सुझाया है।  यह तय माना जा रहा है कि उत्तराखंड में इस बार भाजपा किसी ब्राह्मण चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।

खबर यह भी है कि किसी सांसद को पार्टी ये जिम्मेदारी सौंप सकती है। जिससे उनके सामने अगले 6 महीने के लिए कोई संवैधानिक संकट भी नहीं होगा। यहां पर यह भी बताते चलें कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। लेकिन जब उनसे इस सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने अस्वस्थता का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम प्रस्तावित किया है।

चन्द्रशेखर उपाध्याय उत्तर प्रदेश में सेशन जज रह चुके हैं। अगस्त 2004 में वह राज्य के एडीशनल एडवोकेट जनरल बने थे। बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुर्ननिरीक्षण याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराकर राज्य आंदोलनकारियों को उन्होंने एक बड़ी राहत दिलवाई थी। वह खंडूरी और निशंक के पूर्व ओएसडी (न्यायिक, विधायी एवं संसदीय कार्य)भी रह चुके हैं। उन्हें प्रमुख सचिव का स्तर प्राप्त है। नैनीताल हाईकोर्ट में उन्होंने हिंदी भाषा में वाद कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए बड़ा संघर्ष करके सफलता प्राप्त की है।

गौरतलब है कि चन्द्रशेखर उपाध्याय हिंदी माध्यम से एल एल एम करने वाले देश के प्रथम छात्र हैं। वह बहुत लम्बे समय से हिंदी से न्याय देशव्यापी अभियान के जरिए हिंदी भाषा के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे हैं।

Tags: Chandrashekhar UpadhyayUttrakhand Newsuttrakhand news in hindi
Previous Post

CM तीरथ ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, इस्तीफे पर साधी चुप्पी

Next Post

यूपी में जल्द शुरू होगी 74 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

16/04/2026
CM Dhami
राजनीति

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

16/04/2026
CM Dhami
राजनीति

पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: धामी

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

16/04/2026
Next Post
J&K High Court

यूपी में जल्द शुरू होगी 74 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया

यह भी पढ़ें

suresh harbhajan

सुरेश रैना और हरभजन ने आईपीएल सीजन से नाम लिया वापस, खत्म हो सकता है कॉन्ट्रैक्ट

02/10/2020
New Transfer Policy

पुराने जीर्ण शीर्ण विद्यालयों को दुरुस्त करेगी योगी सरकार

06/06/2023

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version