• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में जल्द शुरू होगी 74 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
J&K High Court

J&K High Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जल्द ही सरकारी विभाग में 74 हजार पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा 74,000 पदों पर चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए।

उन्होने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और इसके लिए सम्पन्न की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि खराब छवि वाले विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बिल्कुल न बनाया जाए। उन्होंने बड़ी परीक्षाओं को मण्डल स्तर पर और छोटी परीक्षाओं को जिला स्तर पर आयोजित करने के सम्बन्ध में गम्भीरता से विचार करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के समय अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अधिक दूरी न तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने सभी आयोगों एवं बोर्ड के अध्यक्षों से समय से भर्तियां करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार से जुड़े मामलों में सम्बन्धित अध्यक्ष मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे सम्पर्क कर समस्या का तुरन्त समाधान कराएं, ताकि भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ायी जा सके।

ज्ञातव्य है कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 30,000 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जबकि उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा 17,000 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इसी प्रकार उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 27,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो ईश्वर शरण विश्वकर्मा तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीरेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: government jobjobs in up
Previous Post

उत्तराखंड के नए सीएम के लिए निशंक ने सुझाया चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम

Next Post

उत्तर प्रदेश में नहीं गलेगी ओवैसी की सियासी दाल : सिद्धार्थनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
Siddharth Nath

उत्तर प्रदेश में नहीं गलेगी ओवैसी की सियासी दाल : सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

08/09/2024
Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, बेटे अब्बास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

29/08/2022
Rape

शादी में पूड़ी बेलने आई महिला से गैंगरेप, हलवाई व साथियों की तलाश जारी

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version