• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में नहीं गलेगी ओवैसी की सियासी दाल : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की सियासी दाल यहां नहीं गलेगी। श्री सिंह ने ओवैसी के उस बयान को हास्यास्पद करार दिया है जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ को दोबारा यूपी का सीएम न बनने देने का दम्भ भरा है। उन्होने कहा कि ओवैसी और उनके जैसे सांप्रदायिकता और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की हालत उत्तर प्रदेश में ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे’ वाली है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार जबसे धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाई है, ओवैसी और इनके चेलों की दाल गलती नजर नहीं आ रही है। बीते चार सालों में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और तुष्टिकरण किसी का नहीं’ के मंत्र को फलीभूत किया है। ऐसे में ओवैसी या समाज में विभेद की राजनीति करने वाले अन्य राजनीतिज्ञ या राजनीतिक दलाल कोई भी चाल चलें, उत्तर प्रदेश में उनकी सियासी दाल नहीं गलने वाली।

यूपी के वरिष्ठ मंत्री ने ओवैसी से पूछा है कि लव जेहाद के खिलाफ कानून लाने , माफिया और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने और कानून का राज स्थापित करने के लिए वह आखिर योगी से नाराज़ क्यों हैं। उन्हें अमन क्यों नहीं पसंद है?

गौरतलब हो कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी व अन्य कुछ छोटे दलों के साथ उत्तर प्रदेश में 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे।

श्री सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की उपलब्धियों से ओवैसी जैसे लोगों की राजनीतिक छटपटाहट कोई भी आसानी से समझ सकता है। योगी सरकार ने बीते चार साल से अधिक के अपने कार्यकाल में माफिया, अपराधियों, गुंडों को नेस्तनाबूद कर दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पूरे देश मे अपनी धाक जमा चुकी है। इस कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। अब जिन लोगों की राजनीति का आधार ही साम्प्रदायिक विभाजन, अपराधियों को प्रश्रय व भ्रष्टाचार का पोषण होगा, उन्हें तो योगी खटकेंगे ही। पर, राज्य की जनता अपराध मुक्त, दंगा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन की हिमायती है और योगी जी के कार्यकाल में उसे इन सभी तथ्यों के साथ बहुमुखी विकास दिखा है। आज उत्तर प्रदेश शानदार कानून व्यवस्था, पारदर्शी क्रियाप्रणाली और बेहतरीन ढांचागत सुविधाओं के चलते देश विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। ऐसे में ओवैसी हों या कोई अन्य योगी विरोधी राजनीतिज्ञ, उसके पास ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देखने के अलावा कोई और काम नहीं है।

Tags: Lucknow NewsSiddharth Nathup news
Previous Post

यूपी में जल्द शुरू होगी 74 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Next Post

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार था सपा सरकार का मूल मंत्र : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Swatantradev

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार था सपा सरकार का मूल मंत्र : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

rekha aarya

खुशी सहित 140 बेसहारा बच्चों को खाते में राशि हस्तांतरित

01/09/2021
CCTV

गांवों में भी सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रही सरकार

14/12/2022
Minority Education Bill 2025

मदरसों को मिल रही फंडिंग की होगी जांच, योगी सरकार का बड़ा फैसला

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version