• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार था सपा सरकार का मूल मंत्र : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी,लोकतंत्र की हत्या और भ्रष्टाचार सपा का मूल चरित्र है और उन्होने अपनी सरकार में इसी को शासन का मूलमंत्र बनाया था।

श्री सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि जनता ने सपा के भ्रष्टाचार, आराजकता व परिवारवाद को नकार दिया लेकिन सपाइयों में दंभ व अराजकता की राजनीति का संस्कार नहीं गया। सपा मुखिया का अफसरों को खुले तौर पर धमकाना इसी का प्रतीक है। निर्वाचन आयोग को ऐसी धमकियों व अलोकतांत्रिक आचरण का संज्ञान लेना चाहिए।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख जमीनी हकीकत से दूर सब्जबाग में खोए हुए लगातार हो रही हार के बावजूद भी अपनी दरकी हुई राजनीतिक जमीन नहीं देख पा रहे है। आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलकर उन्हें वास्तविकता को स्वीकार करने की आवश्यकता है। आखिर कब तक वह ट्विटर की चिड़िया को उड़ा कर प्रदेश को नापते रहेंगे।

उन्होने कहा 21 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटें भाजपा ने निर्विरोध जीत चुकी है। मोदी-योगी के नेतृत्व में जनकल्याण के कदमों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन की सेवा में तत्पर रहने से जनता का विश्वास भाजपा में और दृढ़ हुआ है। सपा प्रमुख इस जमीनी हकीकत से दूर है। इसीलिए हताशा व निराशा में कुछ भी बोल रहे है ।

Tags: Lucknow NewsSwatantradev
Previous Post

उत्तर प्रदेश में नहीं गलेगी ओवैसी की सियासी दाल : सिद्धार्थनाथ

Next Post

अखिलेश सरकार ने किया किसानों को तबाह : सिद्धार्थनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post

अखिलेश सरकार ने किया किसानों को तबाह : सिद्धार्थनाथ

यह भी पढ़ें

CM Yogi paid tribute to the head of Ayodhya royal family

राजा साहब का निधन समाज और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी

03/09/2025
kunal and anushka

अनुष्का के बारे में कुणाल का बवाल, बोले, “विराट मेरा सर काट देंगे”

06/09/2021
AK Sharma

नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र में दस लाख करोड़ रुपये का आया निवेश: एके शर्मा

13/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version