Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीतीश कैबिनेट में 103 नए नगर पंचायत और 8 नए नगर परिषद के निर्माण को मंजूरी

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक में 103 नए नगर पंचायत और 8 नए नगर परिषद के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही 32 नगर पंचायत का नगर परिषद में अपग्रेडेशन करने की मंजूरी मिली है। 12 नगर निकायों के विस्तारीकरण और 5 नगर परिषद को नगर निगम के रूप में अपग्रेडेशन की भी मंजूरी दी गई।

कैबिनेट मीटिंग में फैसला, ये हैं प्रस्तावित नगर परिषद

नीतीश कुमार सरकार ने जिन नए नगर परिषद को बनाने का फैसला लिया है उनमें पटना जिले के बिहटा नगर परिषद, पटना में सम्पतचक नगर परिषद, बेगूसराय में बरौनी नगर परिषद, मधेपुरा में उदाकिशनुगंज, सुपौल के त्रिवेणीगंज, समस्तीपुर में ताजपुर नगर परिषद, समस्तीपुर में शाहपुर पटोरी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा नगर परिषद का नाम शामिल है।

करण जौहर की फिल्म को शाहीद कपूर ने किया इंकार, सामने आई यह वजह

नगर परिषद को नगर निगम के रूप में अपग्रेड को लेकर जिन्हें मंजूरी मिली है उनमें रोहतास का सासाराम नगर निगम, पूर्वी चंपारण में मोतिहारी नगर निगम, पश्चिमी चंपारण के बेतिया नगर परिषद में बेतिया नगर निगम, मधुबनी में मधुबनी नगर निगम, समस्तीपुर में समस्तीपुर नगर निगम में अपग्रेड करने को मंजूरी दी गई है।

इंग्लैंड से आए पति-पत्नी और उनका बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला, अफसरों में हड़कंप

पंचायत चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में 2021 में पंचायत चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में कई फैसलों को मंजूरी दी। सूबे में नई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रदेश के विकास को लेकर जरूरी फैसले ले रहे हैं। यही वजह है कि एक हफ्ते में दूसरी बार उन्होंने कैबिनेट बैठक की।

Exit mobile version