• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी सौगात

Writer D by Writer D
12/07/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच चुनाव से पहले नीतीश सरकार (Nitish Government) ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। वहीं, चुनाव को अपने हित में करने के लिए अहम दांव खेला है।

बिहार सरकार राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देगी, 100 यूनिट तक हर परिवार को मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई गई है। ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। कैबिनेट में बहुत जल्द इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।

नीतीश सरकार (Nitish Government) ने किया बड़ा ऐलान

चुनावी साल में बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को नीतीश सरकार (Nitish Government) बड़ी राहत देगी। लाखों उपभोक्ताओं को सीधा इससे फायदा होगा। 100 यूनिट फ्री बिजली से सीधे ही परिवारों को मदद मिलेगी और उनके बिजली बिल में उनको राहत होगी। नीतीश सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालेगा और उन्हें हर महीने सैकड़ों रुपये की बचत करने का मौका देगा।

हालांकि, अब सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं, इसी बैठक में इस योजना को अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहता है, तो जल्द ही बिहार के लाखों परिवारों को बिजली के बिल में बड़ी राहत मिलेगी।

चुनाव से पहले सरकार का अहम दांव

बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां दम-खम लगा रही है। अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई है। इसी बीच नीतीश सरकार (Nitish Government) के इस दांव को चुनाव के चलते भी अहम माना जा रहा है। जहां वो सीधे तौर पर परिवारों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष भी इस योजना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने की तैयारी में है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

इस योजना के साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से बिजली के बिल से राहत देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पहले से ही चलाई जा रही है। इस योजना का फाएदा लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। साथ ही, एक घर होना चाहिए, जिसकी छत पर पैनल लग सकें। साथ ही उसके पास बिजली कनेक्शन हो और पैनलों के लिए पहले से कोई सब्सिडी न मिल रही हो।

Tags: bihar newsnitish government
Previous Post

टेस्टिंग, ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों को वाहन पार्किंग स्पेस में इजाफा

Next Post

मोदी-योगी ने बदली पूर्वांचल की तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Modi-Yogi

मोदी-योगी ने बदली पूर्वांचल की तस्वीर

यह भी पढ़ें

अलीगढ़ में दिनदहाड़े लूट Daylight robbery in Aligarh

अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप से तमंचा दिखाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

11/09/2020
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश ने दिया नारा- सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार, सात निश्चय पार्ट-दो का भी है वादा

26/09/2020

सीएम योगी बोले- जिला स्तर पर बने कमांड सेंटर, कंटेनमेंट जोन में ड्रोन से हो निगरानी

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version