• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश ने दिया नारा- सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार, सात निश्चय पार्ट-दो का भी है वादा

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आज ‘सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार’ के नारे के साथ एलान किया कि वर्ष 2015 के चुनाव में जनता से किये गये सात निश्चय पार्ट-एक के वादे को पूरा कर अब वह सात निश्चय पार्ट-दो को लेकर जनता के बीच जायेंगे और फिर से सेवा देने का मौका मांगेंगे।

श्री कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सात निश्चय सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, हर घर नल का जल और शौचालय निर्माण घर का सम्मान, आर्थिक हल, युवाओं को बल के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम योजना, हर घर बिजली और घर तक पक्की गली और नाली के निर्माण का वादा किया था।

बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिया ‘सहज, सुगम और सुरक्षित मतदान’ का स्लोगन

इसमें से लगभग सभी काम पूरा हो गया है कुछ बचा है तो वह भी अक्टूबर तक पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अब इस बार के चुनाव में वह ‘सक्षम बिहार-स्वाबलंबी बिहार’ के लिए सात निश्चय पार्ट-दो को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जनता मालिक है और वह उन्हें फिर से सेवा करने का मौका देगी तो वह इस निश्चय को भी पूरा करेंगे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-दो का पहल निश्चय है युवा शक्ति बिहार की प्रगति और इसके तहत युवाओं को नौकरी मिल सके इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। कौशल विकास योजना के जरिये ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जायेगा और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्य

कुशलता एवं उद्यमिता के लिए एक नया विभाग भी बनाया जायेगा। उद्यमिता के लिए इस बार हर किसी की मदद की जाएगी।

बिहार में बजा चुनावी बिगुल, एक बूथ पर एक हजार वोटर कर सकेंगे मतदान

श्री कुमार ने कहा कि यह सच है कि कोई भी राज्य या केंद्र सरकार हर शिक्षित व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती है लेकिन वह शिक्षा के साथ उनके कौशल प्रशिक्षण का ऐसा इंतजाम कर सकती है जिससे न सिर्फ उन्हें काम

मिले बल्कि वे दूसरों को भी काम दे सकें। इसके लिए प्रशिक्षण के काम में और सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाई जायेगी तथा नई तकनीक से जोड़ा जायेगा। इसके लिए बनाये जाने वाले अलग विभाग में आईटीआई और पॉलिटेक्निक समेत ऐसे अन्य संसथानों को भी जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमिता के विकास के लिए नई औद्योगिक नीति बनायी गयी है। उद्यमिता के विकास के लिए अभी अनुसूचित जाति-जनजाति को मदद दी जा रही है लेकिन अब हर वर्ग के किसी भी इच्छुक युवा को मदद दी जाएगी। नये उद्यम में जितना निवेश होगा उसका 50 प्रतिशत न्यूनतम तीन लाख रुपये मदद दी जायेगी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी बाद में दी जाएगी।

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, लालू ने दिया नारा- “उठो बिहारी, करो तैयारी….

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरा निश्चय सशक्त महिला सक्षम महिला है। महिला सशक्तिकरण के लिए अब तक उनकी

सरकार ने सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा पूरा कर दिया है। उनकी सरकार ने जीविका समूह

बनाकर उसमें लक्ष्य से अधिक एक करोड़ 20 लाख महिलाओं को जोड़ा गया है। अब दोबारा मौका मिलने पर महिला उद्यमिता के लिए सहायता दी जायेगी । जिस तरह से अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए दस लाख रुपये तक की मदद दी जाती है उसी तरह सभी वर्ग की महिला उद्यमियों को पांच लाख रुपये का कर्ज और पांच लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा। उसमें किसी प्रकार का टैक्स भी नहीं लगेगा ।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020chunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

CM योगी ने कहा- अतिवृष्टि से किसानों को हुई क्षति का शीघ्र मुआवजा दिया जाय

Next Post

प्रदेश में प्रत्येक गरीब का अपना पक्का मकान होगा : शिवराज चौहान

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post

प्रदेश में प्रत्येक गरीब का अपना पक्का मकान होगा : शिवराज चौहान

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन corona vaccine

निजी अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगा कोरोना का पहला टीका

27/02/2021

किसी गरीब का अन्न अब कोई खाएगा तो उसको जेल जाना होगा : योगी

29/09/2021
Kiran Kher trolled for writing 'donation' to MP fund allocation

सांसद निधि आवंटन को ‘दान’  लिखने पर ट्रोल हुई किरण खेर

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version