• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेस्टिंग, ट्रायल कमिशनिंग पूर्ण; मरीजों तीमारदारों को वाहन पार्किंग स्पेस में इजाफा

Writer D by Writer D
12/07/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Coronation Automatic Parking

Coronation Automatic Parking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) के आधुनिक उत्तराखंड के विजन को साकार करते हुए ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग (Coronation Automatic Parking) योजना को मूर्त रूप दिया है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में तैयार की गई इन ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग सुविधाओं का जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।

कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग (Coronation Automatic Parking) शुरू हो चुकी है। यहां पर अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वचालित रूप से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भू-स्तरीय पार्किंग में अतिरिक्त जगह की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में 96, तिब्बती मार्केट में 132 और कोरोनेशन में 18 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बहुत ही छोटे जगह पर निर्मित की गई है।

इसकी खास बात ये भी है कि इन पार्किंग को अन्य स्थानों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। टेस्टिंग और ट्रायल कमीशनिंग पूरी होने के बाद ये पार्किंग शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित होंगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने पार्किंग (Coronation Automatic Parking) के संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटर की तैनाती के साथ ही पार्किंग में वाहनों को किसी प्रकार का नुकसान होने पर पर बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान की है। जिला प्रशासन का यह प्रयोग भविष्य में अन्य स्थानों पर ऐसी पार्किंग विकसित करने की दिशा में एक सफल कदम माना जा रहा है। इस अभिनव पहल से शहर में पार्किंग सुविधा में इजाफा के साथ यातायात दबाव कम होगा।

जिलाधिकारी की अगुवाई में जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा है। राज्य में निर्मित पहली ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग कोरोनेशन चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई। तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार हो गई है। इन तीनों पार्किंग को मा0 मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे।

डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध होगा। जिला प्रशासन शहर के अन्य स्थानों पर भी ऑटोमैटिक पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का तलाश रहा है। शहर में छोटे स्थान पर बनने वाली ऐसी मल्टी लेवल ऑटोमेटिक पार्किंग से आम जनमानस को सुविधा मिलने के साथ यातायात भी सुगम होगा।

Tags: Coronation Automatic Parking
Previous Post

बंदूकें थम रही हैं… 23 खूंखार नक्सलियों के सरेंडर पर बोले CM विष्णु देव साय

Next Post

हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
Nitish Kumar

हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी सौगात

यह भी पढ़ें

Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

15/06/2024
CM Yogi

जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी

05/04/2023

दुकानदार के बेटे ने जेल में रहकर रचा खेल, Paytm से पैसे लेकर बंदियों को दिया……

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version