• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला जज को धमकाने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Writer D by Writer D
29/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इस बार इमरान खान पर एक महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में स्थानीय कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। वहीं मजिस्ट्रेट मलिक अमन ने सुनवाई के दौरान इमरान खान को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट देने की याचिका खारिज कर दी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इमरान खान (Imran Khan)  के वकील द्वारा 30 मार्च को पेश होने की अनुमति देने की याचिका को भी खारिज कर दिया। मामले में अभियोजन पक्ष के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी वारंट की समय सीमा में ही पेश होना चाहिए था। कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें 18 अप्रैल को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

मामले में 24 मार्च को पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इमरान खान के गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट को जमानती वारंट में बदल दिया। उन्हें 29 मार्च तक पेश होना था, लेकिन वो कोर्ट नहीं पहुंचे। इससे पहले वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने 13 मार्च को मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

कांग्रेस के लिए ‘राहु’ बन गए हैं राहुल गांधी: शिवराज सिंह

इमरान खान (Imran Khan)  ने पिछले साल अगस्त में एक भाषण के दौरान अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया था। खान पर पाकिस्तान दंड संहिता और आतंकवाद विरोधी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भी उनके खिलाफ अदालती कार्यवाही की अवमानना शुरू की। बाद में आतंकवाद के आरोप हटा दिए गए।

Tags: # world newsimran khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

कांग्रेस के लिए ‘राहु’ बन गए हैं राहुल गांधी: शिवराज सिंह

Next Post

हेलीकाप्टर से राम की नगरी के दर्शन की सुविधा शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
Ayodhya Darshan

हेलीकाप्टर से राम की नगरी के दर्शन की सुविधा शुरू

यह भी पढ़ें

आपके आधार पर कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक, इस तरीके से जानें

15/02/2021
आज से सेवा सप्ताह का आगाज

जेपी नड्डा ने नोएडा से किया ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम का शुभारंभ

14/09/2020
Ram Setu

‘राम सेतु राष्ट्रीय धरोहर घोषित हो, ऊपर बने दीवार’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

03/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version