• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के लिए ‘राहु’ बन गए हैं राहुल गांधी: शिवराज सिंह

Writer D by Writer D
29/03/2023
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Singh

Shivraj Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को न तो राजनीति की जानकारी है और न ही राष्ट्रनीति की। जहां पूरे देश में अमृतकाल चल रहा है तो वहीं कांग्रेस में राहुकाल चल रहा है। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान (Shivraj Singh) बुधवार शाम को अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल नेहरू गांधी परिवार से न होते तो कहां होते, यह सारा देश जानता है। यह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन गांधी नेहरू परिवार के गुलाम नेता उनको जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। वास्तविकता यह है कि राहुल गांधी गांधी नेहरू परिवार के सबसे असफल सबसे कमजोर गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलग-अलग धर्मों का अपमान करते हैं, जातियों का अपमान करते हैं। राहुल गांधी जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग उन्हें चुनौती नहीं दे सकता तो कुछ भी बोल दो। अहंकार में आकर उन्होंने पिछड़े वर्ग को गाली दी और गाली भी ऐसी की पूरी की पूरी जाति को चोर बता दिया। यह अहंकार नहीं है तो क्या है? माफी भी नहीं मांग रहे। मैं आज कह रहा हूं, पिछड़ा वर्ग कह रहा है कि हम न कांग्रेस को माफ करेंगे न राहुल गांधी को। अभी तो केवल सदस्यता ही गई है और बंगला गया है। कांग्रेस ने ओबीसी से टकराने की कोशिश की तो कांग्रेस नाम का शब्द ही चला जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान (Shivraj Singh) ने सीताराम केसरी जैसे नेता का अंतिम समय कैसा तिरस्कार किया गया, उनका सामान सड़कों पर फिकवा दिया था, यह पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने न तो अपने नेताओं के विरुद्ध आए फैसलों का सम्मान किया और न ही दलित-पिछड़ों का सम्मान किया। इसके कई उदाहरण हैं। स्व. राजीव गांधी ने शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कैसे पलटा, यह सारा देश जानता है। कोर्ट की सजा को षड्यंत्र और लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं। राहुल गांधी के मुद्दे पर सत्याग्रह की घोषणा करने वाली कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा कि वह ओबीसी वर्ग के अपमान करने वाले बयान को संरक्षण क्यों दे रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अंहकार छोड़ ओबीसी वर्ग से माफी मांगनी चाहिए।

अब्दुल्ला आजम की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। अब कांग्रेस बताये कि क्या यह केवल राहुल जी के लिए नियम है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशों में जाकर देश, संसद और संविधान का अपमान किया। लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, भारत को बदनाम किया। क्या कांग्रेस इन बयानों से सहमत है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कूनों में चीतों को लेकर कहा कि एक अच्छी खबर है।

Tags: mp newsshivraj singh
Previous Post

अब्दुल्ला आजम की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Next Post

महिला जज को धमकाने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Imran Khan

महिला जज को धमकाने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Mass marriage of 6,412 couples in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

10/02/2026
वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र नारायण मिश्रा के निधन पर शोक Condolences on the demise of senior journalist Raghavendra Narayan Mishra

पूरी दुनिया के लिए भव्यता, दिव्यता, सुव्यवस्था का मानक बनेगा महाकुंभ : योगी

30/09/2020
Brij Bhushan Singh

अब 11 जून को ब्रज भूषण करेंगे शक्ति प्रदर्शन, यहां करेंगे महारैली

04/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version