• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी, सरकार पेश कर सकती है अनुपूरक बजट

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Vidhansabha

UP Vidhansabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गयी। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने बताया कि राज्यपाल ने सत्रहवीं विधानसभा को उसके 2021 के दूसरे 17 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा मंडप, विधान भवन में आहूत किया है। राज्यपाल ने विधान परिषद की बैठक भी आहूत की है।

मानसून सत्र के दौरान सरकार 18 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इस सत्र में सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि राज्य विधि आयोग ने इस बाबत अपनी संस्तुति सरकार को अभी नहीं भेजी है। संभावना है कि आयोग जल्द ही सरकार को अपनी सिफारिश भेजेगा ताकि आगामी सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश किया जा सके।

सत्र के पहले दिन विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किये जायेंगे। शीतकालीन सत्र के बाद से अब तक एक राज्य मंत्री समेत भाजपा के छह विधायक दिवंगत हो चुके हैं। इनमें राजस्व राज्य मंत्री और चरथावल (मुजफ्फरनगर) के विधायक रहे विजय कश्यप, लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सलोन (रायबरेली) के विधायक दल बहादुर कोरी, नवाबगंज (बरेली) के विधायक केसर सिंह, औरैया के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई जबकि अमापुर (कासगंज) के विधायक रहे देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन हार्ट अटैक से हुआ। मानसून सत्र का विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसकी अवधि लगभग एक हफ्ता होगी। गौरतलब है कि विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 18 फरवरी से शुरू हुआ था जिसमें दोनों सदनों की अंतिम बैठक चार मार्च को हुई थी। 30 मार्च को शीतकालीन सत्र का अवसान हो गया था।

प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की योगी सरकार कई लुभावनी नयी पुरानी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में है। विधानमंडल सत्र में लाये जाने वाले अनुपूरक बजट में अधूरी योजनाओं को आगे बढ़ाने व पूरा कराने के लिए सरकार खजाना खोलेगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण तो एक्सप्रेस-वे, जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी व मेट्रो परियोजनाएं हैं। इस दौरान लाभार्थी परक परियोजनाओं को भी परवान चढ़ाया जायेगा।

शिलान्यास होने के बाद दिवाली के आसपास गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होना है। इसके लिए सरकार को जमीन खरीद व यूटीलिटी शिफ्टिंग व अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए एकमुश्त रकम का इंतजाम करना होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी लोकार्पण होना है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बचे 35 प्रतिशत काम को पूरा कराने के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया जायेगा। ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी किस मॉडल पर बनेगी, यह अभी तय होना है, लेकिन शुरूआती खर्चों के लिए कुछ रकम जरूरी रखी जायेगी।

Tags: Lucknow Newsup monsoon sessionup news
Previous Post

उद्यान भवन में जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ, 25 प्रतिशत छूट

Next Post

गैंगरेप का वांछित इनामी बदमाश 10 साल बाद बिहार से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Next Post
rape accused arrested

गैंगरेप का वांछित इनामी बदमाश 10 साल बाद बिहार से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोविड-19 के खिलाफ जंग battle against covid-19

पीएम मोदी ने भगत सिंह को कुछ इस तरह अर्पित की श्रद्धांजलि

28/09/2020
Gangrape in auto

मेरठ : चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, हैवानियत के बाद सड़क पर फेंका

27/09/2020
Tecno to launch Phantom X soon

Tecno जल्द ही लॉन्च करने वाला है Phantom X , देखें तस्वीरें

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version