• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, छह घायल

Writer D by Writer D
15/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
beaten

beaten

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बाइक सवार के पास न देने पर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के माधव खेड़ा की है।

जानकारी के मुताबिक माधव खेड़ा में देर रात बाइक सवार युवक कहीं जा रहे थे। पीछे से आ रही बोलेरो को युवकों ने पास नहीं दिया। पास न मिलने से गुस्साए बोलेरो सवार लोगों ने युवकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बोलेरो सवार लोगों की पिटाई से दोनों युवक घायल हो गए। इसकी खबर पाकर दूसरा पक्ष भी आक्रोशित हो उठा। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में छह लोग घायल हो गए।

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। तीन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का उपचार चल रहा है। रेफर हुए घायलों की हालत भी चिकित्सकों के मुताबिक खतरे से बाहर है। दोनों पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस कार्रवाई कर रही है।

डिंपल यादव का जन्मदिन सपा मुख्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

वहीं, मारपीट में घायल की बहन मंजू ने दूसरे गांव के लोगों पर गांव में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया। मंजू ने आरोप लगाया कि हरचंदपुर के छोटक्के सिंह अपनी बोलेरो से लाठी-डंडों के साथ कुछ लड़कों को लेकर आए थे जो मारपीट कर चले गए।

Tags: crime newscrime news in hindiup news
Previous Post

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में बीस-बीस साल की कैद और 10 हजार का जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में बीस-बीस साल की कैद और 10 हजार का जुर्माना

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Train Schedule

लखनऊ इंटरसिटी और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 31 जनवरी तक निरस्त

11/12/2020
Loss of Money

कभी भी किसी के हाथ में दें ये चीजें, वरना रूठ जाएगी किस्मत

16/07/2024

महेश मांजरेकर और जगजीत संधू टैक्सी नंबर 24 फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में, फर्स्ट लुक रिलीज़

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version