• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाला कुख्यात साइबर ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में अलग-अलग विभागों के रिटायर कर्मचारियों से अब तक करीब 25 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके एक कुख्यात अन्तर्राजीय साइबर ठग को नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नूर अली अपने भाई अफसर अली और साथी सफरुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, अहमद अंसारी, अंकित कुमार और छोटन मंडल निवासी जामतारा, झारखंड के साथ मिलकर ठगी का गिरोह चला रहा था।

ये लोग ट्रेजरी ऑफिसर बन कर अलग-अलग प्रदेशों में रिटायर हुए विभिन्न विभागों के कर्मियों को पेंशन का डाटा अपडेट करने के लिए कॉल कर, बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर, उनसे ओटीपी मांग कर उनके खाते पर ऑन-लाइन सक्रिय कर लेते थे। उसके बाद उनके खाते में जमा धनराशि को फर्जी खातों में अंतरित कर लेते थे। पुलिस ने आरोपी नूर अली को आज सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर त्रिवेणी सिंह के मुताबिक, साइबर क्राइम टीम को जांच के दौरान आरोपी के विभिन्न बैंकों के 80 खातों की जानकारी मिली है जिनमें जमा डेढ़ लाख रुपये पर पुलिस ने रोक लगा दी है। पुलिस ने साथ ही 40 वॉलेट में जमा 1 लाख 80 हजार रुपये भी पाबंदी लगा दी है।

डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपियों का मुख्य निशाना रिटायर हुए पुलिसकर्मी होते थे। ये लोग रिटायर होकर घर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों को कॉल करते थे, और उन्हें पूर्व में उनकी पोस्टिंग और पहले से इकट्ठा की गई अन्य संबंधित जानकारियां उन्हें देते हुए उनके मोबाइल पर एक ओटीपी भेज कर उनसे कहते थे कि आपका नौकरी के दौरान कुछ एरियर बाकी है, जो आपके खाते में भेजा जाएगा। इस पर पुलिसकर्मी उनको ओटीपी बताते थे और वे इसके जरिए उनके बैंक खाते की नेट बैंकिंग एक्टिवेट कर लेते थे। बाद में आरोपी कर्मचारियों के खाते में जमा रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

जंगल में मिला दस वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के करीब 120 बैंक खातों और वॉलेट की जानकारी मिली है। इसमें कुछ बैंक खाते उसके सहयोगियों ने जामतारा से उपलब्ध कराए थे। ठगी से मिलने वाली रकम में सबका कमीशन तय रहता था। आरोपी अपने साथियों का पैसा एटीएम डिपॉजिट मशीन के माध्यम से उनके खातों में जमा कर देता था।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने 2019 में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर के खाते से 23 लाख रुपये ठगी कर निकाल लिए थे। बाद में पंजाब पुलिस ने इस मामले में 800 सिम कार्ड और 200 बैंक खातों को जब्त कर 18 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। गिरोह का एक सदस्य और आज गिरफ्तार नूर अली का भाई अफसर अली वर्तमान में झारखंड की जामताड़ा जेल में बंद है।

Tags: crime newscyber thug arrestedNoida news
Previous Post

भारत के खाते में जुड़ा एक और पदक, लवलीना ने जीता कांस्य

Next Post

बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती, दो किलो सोना व लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
Robbery

बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती, दो किलो सोना व लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

यह भी पढ़ें

Prakashan Group

वृंदावन बेवरेजेस (कोका कोला) की फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा

08/10/2022
Kalyan Singh Cancer Hospital

कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल पर 9 करोड़ से ज्यादा का हाउस टैक्स बकाया, नगर निगम में सीज किया बैंक खाता

18/03/2025
2000

2000 के नोट जमा करने को लगी भीड़, एक दिन में 90 करोड़ जमा

22/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version