• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के खाते में जुड़ा एक और पदक, लवलीना ने जीता कांस्य

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Lovlina won bronze

Lovlina won bronze

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टार भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने यादगार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। बुधवार को 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में लवलीना को तुर्की की वर्ल्ड नंबर-1 मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली ने 5-0 से शिकस्त दी। इसी के साथ लवलीना बोरगोहेन ओलंपिक मुक्केबाजी इवेंट में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर बन गई हैं।

इससे पहले विजेंदर सिंह और एमसीसी मैरीकॉम यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. सबसे पहले विजेंदर सिंह ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के मिडिलवेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीता था। 2012 के लंदन ओलंपिक में एमसीसी मैरीकॉम ने फ्लाइवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

पहले राउंड में लवलीना ने आक्रामक होकर खेलने की कोशिश की, लेकिन तुर्की मुक्केबाज का पलड़ा भारी रहा। इस दौरान लवलीना ने कुछ सॉलिड लेफ्ट और राइट अपर कट जड़े। वहीं, सुरमेनेली ने भी कुछ सॉलिड पंच जड़े। पहले रांउड में पांचों जजों ने विपक्षी मुक्केबाज को बेहतर माना।

पहलवानों ने किया कमाल, रवि दहिया और दीपक पुनिया पहुंचे सेमीफाइनल में

दूसरे और तीसरे राउंड में भी तुर्की की मुक्केबाज का पलड़ा काफी भारी रहा। आक्रामक होकर खेलने की कोशिश में लवलीना को दूसरे राउंड में चेतावनी के तौर पर एक अंक भी गंवाना पड़ा। दूसरे और तीसरे राउंड में भी पांचों जजों ने बुसेनाज सुरमेनेली को बेहतर मुक्केबाज ठहराया।

मैच में लवलीना को पहले और दूसरे जज ने 26-26, जबकि बाकी के तीन जजों ने 25-25 अंक दिए। वहीं, बुसेनाज सुरमेनेली को पांचों जजों ने 30-30 अंक दिए।

असम की 23 साल की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहोन की बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ यह पहली भिड़ंत थी। हालांकि लवलीना और तुर्की की मुक्केबाज ने 2019 के चैम्पियनशिप में भाग लिया था। उस चैम्पियनशिप में बुसेनाज सुरमेनेली ने स्वर्ण और लवलीना ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। लेकिन तब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला नहीं हुआ था।

पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहीं भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने (69 किग्रा) ने अपने ओलंपिक अभियान का शानदार आगाज किया था। 27 जुलाई को अपने पहले मुकाबले में लवलीना ने जर्मनी की अनुभवी नेदिन एपेट्ज को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। फिर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से शिकस्त दी थी। इसके साथ ही लवलीना ने भारत के लिए पदक जीतना सुनिश्चित कर लिया था।

Tags: Aditi AshokAnshu MalikDeepak Puniadiksh dagarindia at olympicsindian women hockeylovlina borgohainneeraj chopraOlympic GamesOther Sports Hindi NewsOther Sports News in HindiRavi KumarShivpal Singhsports news in hinditoky olympics 2020Toky olympics 2021Tokyo 2020tokyo olympics indiatokyo olympics live day 13टोक्यो ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक 2020टोक्यो ओलंपिक 2021
Previous Post

‘खिलाड़ी कुमार’ की फिल्म बेल बॉटम का आज ट्रेलर हुआ रिलीज

Next Post

25 करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाला कुख्यात साइबर ठग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
arrested

25 करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाला कुख्यात साइबर ठग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं निकाय चुनाव: एके शर्मा

10/03/2023
Suicide

बारात निकलने से पहले दूल्हे ने मौत को लगाया गले, परिवार में मचा कोहराम

31/07/2021
Vat Savitri Vrat

आज शुभ योग में करें वट पूर्णिमा व्रत, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version