• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्या सुमंगला योजना के लिए अब एक बार ही करना होगा आवेदन

Writer D by Writer D
02/09/2022
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। बेटियां लोगों को बड़े भाग्य से मिलती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बेटियों का महत्व जानते हैं, इसके लिए उनको मिलने वाली सुविधाओं को सहजता से प्रदान करने में जुटे हुए हैं। जिससे अभिभावक बेटियों को कदापि बोझ न समझें। सरकार की प्राथमिकता में वाले मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) का लाभ हर तबके की कन्याओं तक पहुंचाने के लिए शासन ने कई बदलाव किया है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल करने के साथ ही जांच आदि में भी काफी बदलाव किया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)  का सरलीकरण होने से पात्र को सीधे लाभ मिल सकेगा। योजना का लाभ अधिक से अधिक कन्याओं को देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए हर माह समीक्षा करने के साथ संख्या बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिया गया है। शासन ने पांच बिंदुओं में बदलाव किया है।

अब नहीं करना होगा अलग-अलग आवेदन

जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक योजना के तहत सभी छह श्रेणियों का लाभ लेने के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता था। अब एक ही बार आवेदन करना होगा। स्वत: आनलाइन सिस्टम के माध्यम से आगे बढ़ जाएगा। पहले योजना के लाभार्थी का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना अनिवार्य था, लेकिन अब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व डाकघर का भी बैंक खाता मान्य होगा।

आवेदन प्रक्रिया हुई आसान

पहले आवेदन के लिए 10 रुपये का स्टाम्प शपथ पत्र के रूप में देना होता था। अब स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र पर्याप्त होगा। इसके अलावा विभिन्न श्रेणी में जन्म व आयु के साथ जांच आदि को लेकर तय नियमों में भी बदलाव कर आवेदन की प्रक्रिया को सरल किया है। सुमंगला योजना को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। अब आवेदन प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। इससे पात्रों को सीधा लाभ होगा।

Tags: Kanya Sumangla Yojanaup news
Previous Post

बड़ी विद्युत चोरियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Next Post

अंडरग्राउंड हुआ बॉबी कटारिया, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Bobby Kataria

अंडरग्राउंड हुआ बॉबी कटारिया, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

यह भी पढ़ें

Gemstones

ये रत्न दिलाएगा सफलता, जानें धारण करने का सही

17/10/2025
PM Modi

PM मोदी ने हाजिरी को लेकर सांसदों को दी सीख, बोले- बार-बार टोकना अच्छा नहीं लगता

07/12/2021

तालिबान का आतंक, काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version