• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़ी विद्युत चोरियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Writer D by Writer D
02/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही जांच टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी नियमित रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे राष्ट्र और समृद्ध बनेगा। विद्युत चोरी रोकने में आमजन की सहभागिता आवश्यक है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक (सतर्कता), उ0प्र0  एस0एन0 साबत के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश के 88 प्रवर्तन दलो द्वारा सघन अभियान चलाकर प्रदेश स्तर पर सघन चेकिंग की गयी।

उन्होंने बताया कि विगत माह अगस्त में विभिन्न प्रवर्तन दलों द्वारा कुल 17800 परिसरों की चेकिंग की गयी, जिसमें 9208 उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न तरीकों से विद्युत चोरी करते पाये जाने पर उनके विरूद्व सम्बन्धित ए0पी0टी0 थानों में एफ0आई0आर0 पंजीकृत करायी गयी तथा 2031 उपभोगकर्ताओं के द्वारा अनियमितता करते पाये जाने पर सम्बन्धित खण्ड को कार्यवाही हेतु चेकिंग रिपोर्ट प्रेशित की गयी। पकड़ी गयी चोरी में 517 ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी जो 05 कि0वा0 से ऊपर की बड़ी चोरी कर रहे थे। प्रवर्तन दलों द्वारा की गयी कार्यवाही में रु0 4.66 करोड शमन व रु0 16.51 करोड़ राजस्व जमा कराया गया।

एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश में बड़ी विद्युत चोरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। अगस्त माह में प्रवर्तन दल गौतमबुद्धनगर प्रथम द्वारा चेकिंग के दौरान मैसर्स जी0 पी0 इलेक्ट्रो प्लेटिंग एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स, जी-73 सेक्टर 06 नोएडा के औद्योगिक विद्युत संयोजनधारक इन्द्रपाल पुत्र  राम प्रकाश द्वारा अन्य प्रयोजन देवब्रत इम्पेक्स प्रा0लि0 के नाम से गोदाम व कार्यालय में वाणिज्यिक विधा में 35 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट गौतमबुद्धनगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए: एके शर्मा

इसी प्रकार 25 अगस्त को प्रवर्तन दल अम्बेडकर नगर द्वारा चेकिंग के दौरान अरविन्द कुमार मिश्रा पुत्र मंगला प्रसाद मिश्रा, नि0 जैतपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा बैंकेट व गेस्ट हाउस एवं होण्डा एजेन्सी में सर्विस केबल में मीटर से पहले कट करके वाणिज्यिक विधा में 25 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट अम्बेडकरनगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

31 अगस्त को प्रवर्तन दल लेसा द्वितीय द्वारा चेकिंग के दौरान रेहान पुत्र स्व0 महमूद अहमद नि0 उर्मिला सदन सी-3/20 विकल्प खण्ड गोमतीनगर, लखनऊ द्वारा एल0टी0 लाइन से डायरेक्ट केबिल जोड़कर होटल उर्मिला इन एण्ड के.पी.आर. किचेन में व्यावसायिक विधा में 20.38 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट लखनऊ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

02 अगस्त को प्रवर्तन दल प्रयागराज द्वितीय द्वारा चेकिंग के दौरान बिल्डर्स अब्दुल्ला, गोविन्दपुर तेलियरगंज थाना शिवकुंटी जनपद प्रयागराज द्वारा निर्माणाधीन अलकनन्दन अपार्टमेन्ट में ट्रान्सफार्मर से डायरेक्ट केबिल जोड़कर 19 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट प्रयागराज पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

09 अगस्त को प्रवर्तन दल बस्ती द्वारा चेकिंग के दौरान मनिंदर सिंह पुत्र जगजीवन नि0 तेंदुआ थाना हरैया जनपद बस्ती द्वारा किराये के 20 फ्लेट में अवैध रुप से वाणिज्यिक विधा में 19 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट बस्ती पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

18 अगस्त को प्रवर्तन दल लेसा द्वितीय द्वारा चेकिंग के दौरान उपभोक्ता गुड्डू पुत्र रईसुद्दीन नि0 उजरियांव गोमतीनगर लखनऊ द्वारा परिसर में मीटर से पहले कट करके घरेलू विधा में 18.53 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट लखनऊ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। इसके साथ ही प्रवर्तन दल लेसा द्वितीय द्वारा चेकिंग के दौरान उपभोक्ता ललित यादव पुत्र सुरेष पाल यादव नि0 करामत मार्केेट निशातगंज (ऊपरी मंजिल) लखनऊ द्वारा अण्डर ग्राउण्ड सर्विस केबिल में अवैध तार जोड़कर। परिसर में व्यावसायिक विधा में 17.337 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट लखनऊ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

24 अगस्त को प्रवर्तन दल ललितपुर द्वारा चेकिंग के दौरान उपभोक्ता राजेश साहू पुत्र दयाराम साहू नि0 ग्राम महरोनी थाना कोतवाली महरोनी जनपद ललितपुर द्वारा परिसर में मीटर टेंपर्ड करके औद्योगिक विधा में 17 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट ललितपुर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

02 अगस्त को प्रवर्तन दल बाराबंकी द्वारा चेकिंग के दौरान मंजीत सिह पुत्र स्व0 एस0बी0 सिंह, एयरसेल डीजलिंग टॉवर महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी द्वारा सर्विस केबिल को मीटर से क्षतिग्रस्त करके डायरेक्ट वाणिज्यिक विधा में 16 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट बाराबंकी पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

17 अगस्त को प्रवर्तन दल केसा द्वितीय द्वारा चेकिंग के दौरान अनीस हाशमी पुत्र स्व0 नवसीम हाशमी नि0 83/145 सी, जूही परमपुरवा थाना जूही जनपद कानपुर नगर द्वारा परिसर में वैध सर्विस केबिल के अतिरिक्त एलटी लाइन से डायरेक्ट केबिल जोड़कर घरेलु व व्यावसायिक विधा में 15.43.00 कि0वा0 की विद्युत चोरी करते पाये जाने पर सम्बन्धित थाना एण्टी पॉवर थेफ्ट कानपुर नगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

बिपाशा बसु ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Next Post

कन्या सुमंगला योजना के लिए अब एक बार ही करना होगा आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना के लिए अब एक बार ही करना होगा आवेदन

यह भी पढ़ें

skin care tips

निखार लाने के लिए चेहरे पर करें इस चीज का इस्तेमाल

19/07/2024
CM Yogi

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

21/03/2026
राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version