• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

58 हजार ग्राम पंचायतों व 762 नगर निकायों में दिलाई जाएगी ऑनलाइन शपथ

Writer D by Writer D
03/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 05 जून यानी सोमवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की उपस्थिति में प्रदेश के सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों व 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई जाएगी। सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर व ग्राम पंचायतों, नगर निकायों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पर्यावरण अनुकूल व्यवहार खुद करने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेंगे।

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार यानी 05 जून को वन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का जन्मदिन भी है। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ‘रेस फॉर लाइफ : सर्कुलर इकॉनमी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन’ विषयक कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल से प्रदेश की 58000 ग्राम पंचायतों, 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पौधरोपण कर धरा पर वृक्षाच्छादन बढ़ाने का संदेश देंगे। वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर का विमोचन कर दिव्यांगजन को उपहार भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) के अवलोकन के लिए वन विभाग, नगर निगम (स्वच्छ भारत मिशन शहरी), बैम्बू मिशन, हेरिटेज फाउंडेशन गोरखपुर आदि की तरफ से भी स्टाल लगाए जाएंगे। समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma), वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यवारण आदि की भी सहभागिता रहेगी।

यूपी को श्वेत क्रांति का अगुआ बनाएगी योगी सरकार

प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव के मुताबिक विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। कार्यक्रम को यादागर बनाने की कोशिशें की जा रहीं हैं।

स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) वितरित करेंगे स्मार्ट कार्ड

सोमवार अपराह्न गोरखपुर क्लब परिसर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 25 स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ड वितरित करेंगे। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना का ऋण चुकाने वाले तथा अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया जाएगा। स्वनिधि महोत्सव में 40 दिव्यागों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भी वितरित करेंगे।

Tags: 5 junecm yogiplantation 2023plantation day
Previous Post

14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाइयों पर लगाया प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Next Post

जल्द शुरू होगी ओबरा में 660 मेगावाट की एक इकाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
Power Supply

जल्द शुरू होगी ओबरा में 660 मेगावाट की एक इकाई

यह भी पढ़ें

yogi cabinet

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

29/01/2026
Lucy Letby

सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर नर्स दोषी करार, सात नवजातों की ली थी जान

19/08/2023
cm yogi

छह साल में कोई किसान नहीं हुआ आत्महत्या के लिए मजबूर: सीएम योगी

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version