• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर नर्स दोषी करार, सात नवजातों की ली थी जान

Writer D by Writer D
19/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Lucy Letby

Lucy Letby

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिटेन। ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 33 साल की नर्स सात नवजात बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा उसने छह और बच्चों को मारने की कोशिश की। पता नहीं यह महिला नर्स थी या कसाई? मामला उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल का है। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने महिला को इस मामले का दोषी पाया है और सोमवार को उसे सजा सुनाई जाएगी। इस महिला नर्स का नाम लूसी लेटबी (Lucy Letby) है।

33 साल की लेटबी (Lucy Letby) साल 2015 से 2016 के बीच काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में काम करने के दौरान सात नवजात बच्चों की हत्या कर दी थी, जबकि छह अन्य नवजात की हत्या करने की कोशिश की। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 10 महीने के ट्रायल के बाद मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने शुक्रवार को उसे नवजात बच्चों की हत्या का दोषी पाया। दोषी पाए जाने के बाद इस नर्स (Lucy Letby) ने खुद को ‘भयानक दुष्ट महिला’ बताया है।

किसी को जहर देकर तो किसी को दूध पिलाकर मार डाला

ब्रिटेन की क्राउन प्रोस्यूक्यूशन सर्विस (CPS) ने बताया कि 2015 और 2016 के बीच अस्पताल के नवजात वार्ड में कुल 13 बच्चों पर हमला करने के लिए लेटबी ने कई तरीके अपनाए। कुछ बच्चों को इंसुलिन का इंजेक्शन देकर जहर दिया गया तो कुछ को हवा का इंजेक्शन लगाया गया। वहीं, किसी को जबरदस्ती दूध पिलाकर मार दिया गया। मरने से पहले उन पर कई हमले किए गए। लेटबी का मकसद सिर्फ बच्चों को मारना होता था। मगर वह अपने को-वर्कर्स को यह यकीन दिलाना चाहती थी बच्चों की मौतें खुद-ब-खुद ही हुई है।

सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

नवजात के परिवार वालों ने एक बयान में कहा, ‘हम तबाह हो गए, गुस्से में हैं और स्तब्ध महसूस कर रहे हैं, हम वास्तव में कभी नहीं जान पाएंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।’ बता दें कि इस घिनौनी करतूत के लिए लेटबी को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

‘मैंने जानबूझकर उन्हें मार डाला’

2015 में तीन बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर्स ने काफी चिंता जताई। इसके बाद जब और बच्चों की मौत होने लगी तब कुछ सीनियर डॉक्टरों ने लेटबी पर शक किया और इसको लेकर मीटिंग की। इसके बाद जांच शुरू हुई और लेटबी की गिरफ्तारी हुई।

दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी योगी सरकार, खाते में जाएंगे इतने रुपए

इसके बाद जब पुलिस उसके घर की तलाशी लेने पहुंची तो उसने वहां एक नोट मिला, जिस पर लेटबी (Lucy Letby) की हैंड राइटिंग थी। उस नोट में लिखा था, ‘मैंने जानबूझकर उन्हें मार डाला क्योंकि मैं उनकी देखभाल करने में सक्षम नहीं हूं। मैं एक भयानक दुष्ट इंसान हूं। मैं दुष्ट हूं इसलिए मैंने यह किया।’

Tags: # world newsamerica Newsbaby serial killerbritain Newsinternational NewsLucy Letby
Previous Post

दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी योगी सरकार, खाते में जाएंगे इतने रुपए

Next Post

‘मौत’ की उड़ान! बीच आसमान में पायलट ने तोड़ा दम, ऐसे ही इमरजेंसी लैंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
14 vehicles blown up in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

04/09/2026
Hanging Bridge
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

03/09/2026
US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Next Post
Pilot

'मौत' की उड़ान! बीच आसमान में पायलट ने तोड़ा दम, ऐसे ही इमरजेंसी लैंडिंग

यह भी पढ़ें

मौसम अलर्ट

मौसम अलर्ट : यूपी के 24 जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना

01/08/2020
team india

बल्लेबाजों के जुझारूपन से ड्रॉ हुआ सिडनी में खेला जा रहा तीसर टेस्ट

11/01/2021
Terracotta Crafts

ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा शिल्प को मिली संजीवनी

18/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version