• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस उम्र के बच्चों को निशाना बना रहा है Omicron, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) को लेकर अब एक और नई डराने वाली बात सामने आई है। दक्षिणी अफ्रीकी डॉक्टर का कहना है कि इस बार 5 साल से कम उम्र के बच्चों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, सभी बच्चे ओमिक्रॉन से संक्रमित नहीं हैं, फिर भी बच्चों में संक्रमण बढ़ने से चिंता जरूर बढ़ गई है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका नतीजा इसी बात से लगा सकते हैं कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में 16,055 नए मामले सामने आए हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है। जबकि, नवंबर के दूसरे हफ्ते में हर दिन महज 200 मामले ही सामने आ रहे थे। हालांकि, बढ़ते संक्रमण के बीच वैज्ञानिकों ने छोटे बच्चों को लेकर चिंता जताई है।

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिसीजेस (NICD) की डॉ। वासिला जसैट (Dr Waasila Jassat) ने कहा, ‘किसी भी वायरस में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। पहले की महामारियों में भी यही देखने को मिला है। लेकिन तीसरी लहर में 5 साल से छोटे बच्चों और 15 से 19 साल के युवाओं के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बढ़ी थी और अब चौथी लहर में हमने सभी एज ग्रुप में संक्रमण की बढ़ने का ट्रेंड देखा है, खास तौर से 5 साल से छोटे बच्चों में।’

उन्होंने कहा, ‘उम्मीद के मुताबिक बच्चों में संक्रमण अब भी कम है। लेकिन 5 साल से छोटे बच्चों में ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग इस वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं और दूसरे नंबर पर 5 साल से छोटे बच्चों की संख्या है।’ उन्होंने ये भी कहा कि इस बार हमें कुछ अलग ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 70 डॉलर के नीचे

NICD से जुड़ीं डॉ. मिशेल ग्रोम (Dr Michelle Groome) ने भी यही चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में संक्रमण तेजी से क्यों फैल रहा है, इस पर रिसर्च होगी। इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सरकारों को बच्चों के लिए बेड और स्टाफ बढ़ाने की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

गौतेंग प्रांत में दक्षिण अफ्रीका के 80 फीसदी से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। यहां के हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ीं डॉ। साकीसी मालुलेके (Dr Ntsakisi Maluleke) ने भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि इस बार संक्रमण युवाओं के अलावा गर्भवती महिलाओं में भी तेजी से फैल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में हम इसका कारण तलाश लेंगे कि संक्रमण इस एज ग्रुप में तेजी से क्यों फैल रहा है।

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट B.1.1.529 की पहचान 24 नवंबर को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी चिंताजनक घोषित किया है। अब तक ये वैरिएंट भारत समेत दुनिया के करीब 38 देशों में मिल चुका है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें ये पता चला है कि इस वैरिएंट से 40 साल से कम उम्र के लोगों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसके साथ ही जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें भी ज्यादा खतरा है।

Tags: new Omicron variantomicron symptomsOmicron Variantomicron variant in indiaOmicronVariantWHO
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 70 डॉलर के नीचे

Next Post

‘जवाद’ की दस्तक के साथ शुरू हुई बरसात, NDRF की 64 टीमें तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Hatalika Teej
Main Slider

हरतालिका तीज पर कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं व्रत? जानें नियम

08/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं बप्पा की मूर्ति? खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

08/09/2026
Next Post
Cyclone Ditwah

'जवाद' की दस्तक के साथ शुरू हुई बरसात, NDRF की 64 टीमें तैनात

यह भी पढ़ें

तीरथ सिंह रावत Tirath Singh Rawat

तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

10/03/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

07/10/2023
Coconut

किस्मत को बदल देगा, नारियल का ये उपाय

05/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version