• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मादक द्रव्यों के तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
22/07/2022
in उत्तर प्रदेश
0
Property Seized

Property Seized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पुलिस ने कथित तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय नशीले पदार्थों के तस्कर हाजी तसलीम की मछेरान स्थित एक करोड़ की संपत्ति बृहस्पतिवार को जब्त (Property seized) कर ली। एएसपी विवेक यादव के नेतृत्व में थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्की से पहले लाउडस्पीकर से घोषणा करा कर आसपास के लोंगो को इस कार्वाई की सूचना दी गई। यादव ने बताया कि पिछले साल 22 दिसम्बर को रेलवे रोड थाने में गैंगस्टर अधिनियम के तहत तसलीम, उसकी पत्नी नसीम बानो उर्फ हज्जन, उसके पुत्रों शाहवाज उर्फ शाबाज और शादाब के अलावा निजामुद्दीन उर्फ पोनी, व दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच मेरठ स्थित लालकुर्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। यादव ने बताया कि उक्त अभियुक्तों में से हाजी तसलीम जेल में बंद है जबकि शादाब, निजामुद्दीन व दानिश जमानत पर हैं। वहीं, नसीम बानो उर्फ हज्जन व शाहबाज उर्फ शाबाज फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रूपये का पुरस्कार घोषित है।

यादव ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि तसलीम काफी बड़े पैमाने पर तथा लम्बे समय से मादक पदार्थों की बिक्री के अपराध में संलिप्त है और उसने अपराध से प्राप्त धन से बड़े पैमाने पर सम्पत्ति अर्जित की है।

एएसपी के अनुसार तसलीम के एक भूखंड जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है, पर आज दोपहर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत पहले अदालत का नोटिस चस्पा किया उसके बाद जब्ती की कार्वाई की।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी-बेटे को रौंदा, बेटे की मौत

Next Post

डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 के बाद यूपी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर ऐतिहासिक यात्रा तय की है – मुख्यमंत्री

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी और ओडीओसी योजनाएं लोकल टू ग्लोबल मॉडल का जीवंत उदाहरण हैं – सीएम योगी

16/02/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है उत्तर प्रदेश: योगी

16/02/2026
Next Post
arrested

डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

यह भी पढ़ें

अखिलेश ने खजांची का मनाया जन्मदिन, बोले- नोटबंदी से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ

09/11/2021
Suicide

4 साल के बेटे की हत्या कर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, कारोबारी ने छोड़ा 36 पेज का सुसाइड नोट

27/08/2025
Governor Bandaru Dattatreya

हिन्दी पत्रकारिता देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अद्भुत कार्य कर रही है: बंडारू दत्तात्रेय

30/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version