• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिन्दी पत्रकारिता देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अद्भुत कार्य कर रही है: बंडारू दत्तात्रेय

Writer D by Writer D
30/05/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Governor Bandaru Dattatreya

Governor Bandaru Dattatreya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने देश व प्रदेशवासियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता प्राप्ति में हिन्दी पत्रकारिता का महान योगदान रहा है। आज हिन्दी पत्रकारिता देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अद्भूत कार्य कर रही है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाना उन तमाम पत्रकारों को श्रद्धासुमन है, जिन्होंने हिन्दी पत्रकारिता को अपना जीवन समर्पित किया।

पंडित जुगल किशोर शुक्ल हिन्दी पत्रकारिता के मशाल वाहक माने जाते हैं। उन्होंने 30 मई 1826 को उदंत मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार पत्र निकालकर हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत की। इस समाचार पत्र के बाद हिन्दी व अन्य भाषाओं के साथ-साथ विभिन्न भाषाओं में समाचार पत्र प्रकाशित हुए और जनसंचार के क्षेत्र में देश की आवाज बने। इन्हीं की बदौलत जन-जन में स्वतंत्रता प्राप्ति का जोश पैदा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप देश को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली।

राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति में मीडिया विशेषकर हिन्दी पत्रकारिता ने एक हथियार का काम किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रेस ने आजादी प्राप्ति में तो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ही थी, आज के दौर में भी हिन्दी पत्रकारिता अपना दायित्व बखूबी निभा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनमानस की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने में हिन्दी पत्रकारिता मजबूत सेतु की भूमिका में हैं।

श्री दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में आज हिन्दी पत्रकारिता का महत्व और बढ़ा है। देश के सबसे ज्यादा भू-भाग में हिन्दी भाषा बोली जाती है। इसलिए जनसंचार में हिन्दी पत्रकारिता एक प्रभावी माध्यम है। सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में आज अनेकों युवा हिन्दी पत्रकारिता में अपना भविष्य बना रहे हैं।

श्री दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने सभी पत्रकारों और पाठकों के साथ-साथ मीडिया से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Tags: Bandaru Dattatreyaharayana newsHindi journalism day
Previous Post

इवेंट में स्टेज पर जगह न मिलने पर इस एक्टर ने एक्ट्रेस को दिया धक्का, गिरते-गिरते बची

Next Post

हरियाणा लोकसभा चुनाव में बना रिकॉर्ड, 20 साल बाद पहली बार नहीं हुआ कोई री-पोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
हरयाणा

उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार

20/10/2026
Next Post
Anurag Agarwal

हरियाणा लोकसभा चुनाव में बना रिकॉर्ड, 20 साल बाद पहली बार नहीं हुआ कोई री-पोल

यह भी पढ़ें

सपा का सफाया कर भाजपा के ‘अभय’ सिर बंधा जीत का सेहरा

04/07/2021
Makeup

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

07/05/2026
Integrated township

GBC 4.0: चंदौली में इंटीग्रेटेड टाउनशिप तो झांसी में बनेंगे रेलवे कोच

14/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version