• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी-बेटे को रौंदा, बेटे की मौत

Writer D by Writer D
22/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के वेलवार में देर रात पत्नी से विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर द्वारा पत्नी व पुत्र को गाड़ी से रौंदकर (tramples) हत्या (Murder) कराने की घटना सामने आई है। इनमें पुत्र महावीर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात प्रॉपर्टी डीलर चौथीराम गुप्ता अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ता देख कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। इस दौरान उसकी पत्नी अपने पुत्र महावीर के साथ एक्टिवा से पिपराइच थाने के लिए निकल गई। अभी वह गांव के बाहर ही पहुंची थी कि पीछे से पहुंचे चौथी गुप्ता ने अपनी कार से स्कूटी में जोरदार ठोकर मार दी। इससे पत्नी बाईं ओर गिर गई और पुत्र दाहिने तरफ छिटक कर गिर गया। गुस्साए चौथी राम ने अपने पुत्र महावीर के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और आगे बढ़ गया। पुत्र महावीर की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

इधर, घायल मां व पुत्र महावीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने महावीर को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस को चौथी राम गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार था। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। ज्ञातव्य हो कि इस घटना की प्रमुख वज़ह महिला के चरित्र पर संदेह होना बताया जा रहा है।

इधर, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी का कहाना है कि बांसगांव थाना क्षेत्र के मूल निवासी चौथी गुप्ता पिपराइच इलाके के बेलवार में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। चौथी गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। बुधवार की रात चौथी दोस्तों के साथ दावत करके घर लौटे थे। पत्नी पर किसी और से मोबाइल फोन से बात करने का आरोप लगाकर यह विवाद किया। बेटे को अपनी गाड़ी से कुचल कर मार डाला। बेटी कंचन गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। चौथी गुप्ता को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsgorakhpur news
Previous Post

272 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post

मादक द्रव्यों के तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Property Seized

मादक द्रव्यों के तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

यह भी पढ़ें

Murder

राजमिस्त्री के हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

17/05/2024

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में टूटा विमान, बाल-बाल बचा पायलट

08/04/2022
Underarms

अंडरआर्म्स से आती बदबू को दूर करने के लिए आज़माएं ये नुस्खें

13/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version