24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

भगवंत मान का बड़ा फैसला, राज्य में लागू होगा एक विधायक-एक पेंशन का फार्मूला

Writer D by Writer D
25/03/2022
in पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब सरकार (Bhagwant Mann) ने पूर्व विधायकों पर शिकंजा कसते हुए एक विधायक-एक पेंशन (One MLA – One Pension) का फार्मूला अप्रैल से लागू करने का फैसला लिया है। इसके बाद अब पंजाब में एक से अधिक बार चुने गए विधायकों और सांसदों को केवल एक पेंशन मिलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सत्ता संभालते ही पेंशन की समीक्षा करने के संकेत दिए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में बेरोजगारी के साथ-साथ वित्तीय संकट बहुत बड़ा मुद्दा है। पंजाब में अब तक चुने गए विधायक ही अपनी पेंशन के माध्यम से सरकारी खजाने पर बोझ डाल रहे हैं।

भगवंत मान ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग राज नहीं सेवा कहकर वोट मांगते हैं और कई कई बार की पेंशन लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में बहुत से पूर्व विधायक ऐसे हैं जिनकी दो लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक मासिक पेंशन हैं। कई लोग पहले पंजाब में विधायक बने और बाद में सांसद बन गए। वर्तमान में कुछ घर बैठे हुए पूर्व विधायक और पूर्व सांसद दोनों की पेंशन ले रहे हैं। इससे खजाने पर हर साल करोड़ों रुपये का बोझ पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट

भगवंत मान ने कहा कि इस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है। मान ने कहा कि अब चाहे पांच बार या छह बार का विधायक हो लेकिन उसे पेंशन एक बार की ही मिलेगी। मान ने कहा कि फेमिली पेंशन तथा भत्तों की भी समीक्षा की जा रही जिसमें आने वाले दिनों में कटौती की जाएगी। मान ने कहा कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जो इस बारे में ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं। बहुत जल्द नई पॉलिसी लागू कर दी जाएगी।

भगवंत मान ने पहली कैबिनेट में युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा

पंजाब सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह सरकार का अच्छा फैसला है, इससे खजाने को लाभ होगा। अकाली दल विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि राजस्व बचाने के लिए फैसला अच्छा है लेकिन बेहतर होता कि सरकार इसे लागू करने से पहले सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करती। वर्तमान में बहुत से पूर्व विधायक ऐसे हैं जो पुराने समय में विधायक बने और वर्तमान में उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं है। ऐसे पूर्व विधायकों का गुजारा केवल पेंशन से हो रहा है। इसलिए इसके लिए कोई मापदंड तय होने जरूरी हैं।

Tags: Bhagwant MannPunjab News
Previous Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा महाठग, एक हजार करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

Next Post

द्रौपदी चीरहरण! भरी पंचायत में महिला को निर्वस्त्र कर गरम रॉड से पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

murder
उत्तर प्रदेश

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि की हत्या

27/06/2022
Dhami
Main Slider

2025 तक उत्तराखण्ड को बनाएंगे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्यः धामी

26/06/2022
cm dhami
Main Slider

सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

26/06/2022
fire
नई दिल्ली

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर

26/06/2022
nirhua
Main Slider

रामपुर के बाद आजमगढ़ भी हुआ भगवा, निरहुआ ने लहराया जीत का परचम

26/06/2022
Next Post

द्रौपदी चीरहरण! भरी पंचायत में महिला को निर्वस्त्र कर गरम रॉड से पीटा

यह भी पढ़ें

रविशास्त्री

रवि शास्त्री फिर बने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

16/08/2019
rain in delhi

मूसलाधार बारिश के बीच दिन में हुई रात, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भरा पानी

01/09/2021
पुरानी पेंशन बहाल

पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग, कर्मचारियों ने NPS को बताया फेल

08/10/2018
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

kidney stones

इन चीजों का सेवन बनता है पथरी का कारण

27/06/2022
stretch-marks

स्‍ट्रेच मार्क्‍स से मिलेगा निजात, इस्तेमाल करें ये तेल

27/06/2022
monsoon

इस स्टाइल से करें मानसून के स्वागत की तैयारी

27/06/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version